भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया -धनंजय सिंह ठाकुर

indiareporterlive
शेयर करे

देश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में बढ़ते महंगाई एवं पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदेश भर में हुई विरोध प्रदर्शन से भाजपा भयभीत

 180 महीने तक मुख्यमंत्री रहने वाले डॉ रमन सिंह के आह्वान पर भाजपा के 180नेता वर्चुअल रैली में शामिल नहीं हुए

 डॉ रमन सिंह, विष्णु देव साय के खिलाफ भाजपा में सिरफुटौव्वल भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता दोनों को नही मानते अपना नेता

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर/09 जुलाई 2020। भाजपा प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सफल नेतृत्व में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में हुए आंदोलन धरना प्रदर्शन से भाजपा भयभीत है। आम जनता के बीच मोदी भाजपा की पेट्रोल-डीजल में मुनाफाखोरी जगजाहिर हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता अपना नेता मानने से इंकार कर रहे हैं। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया में भाजपा नेता कार्यकर्ता  मुखर होकर डॉ रमन सिंह  एवं विष्णु देव साय का विरोध कर रहे हैं। वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने  खुलकर भाजपा के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के समर्थक भाजपा के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष के साथ भाजपा के जिला नेत्री के झगड़े जगजाहिर है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बीते 15 साल तक डॉ रमन सिंह अपने खिलाफ भाजपा में उठने वाली आवाज आक्रोश को रोकने के लिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते थे आज भी मोदी सरकार ईडी सीबीआई इनकम टैक्स एवं अन्य सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को डरा धमका कर भाजपा में रहने मजबूर कर रहे हैं उनकी आवाज को दबा रहे हैं और भाजपा का अनुशासन बता रहे हैं सच्चाई यही है बीते 15 साल में छत्तीसगढ़ में और 6 साल से केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ताओं नेताओं में भी गहरी नाराजगी आक्रोश है महंगाई कम करने बेरोजगारी दूर करने आतंकवाद समाप्त करने सहित अनेक लोक लुभावने वादा कर सत्ता में आई भाजपा अब आम जनता से किए वादे को चुनावी जुमला बता कर जनता का उपहास उड़ा रहे हैं।भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के इन हरकतों के कारण जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं को आम जनता की फब्तियां सुननी पड़ रही है। 

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के नेतृत्व में मोदी सरकार के झूठी और मनगढ़ंत गुणगान करने आयोजित वर्चुअल रैली की असफलता से भाजपा के अंदर खाने में कोहराम मचा है। 180 महीने तक मुख्यमंत्री रहने वाले डॉ रमन सिंह के आह्वान पर भाजपा के 180 नेता वर्चुअल रैली में शामिल भी नहीं हुए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व और राज्य की भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं में पूछ परख नहीं है, ये भाजपा का अंदरखाने की लड़ाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 18 महीने के कार्यकाल से राज्य की जनता खुशहाल हुई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के सफल नेतृत्व में मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों का छत्तीसगढ़ में जोर शोर से विरोध हो रहा है भाजपा के झूठ का पर्दाफाश हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

लोक सेवा गारंटी के तहत् समय सीमा में सेवायें प्रदान करने में अग्रणी है जिला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 9 जुलाई 2020। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत सेवायें प्रदान करने में बिलासपुर जिला प्रदेश में अग्रणी है। जिले में लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निराकरण तय समय सीमा में हो रहे है।राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ