छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 25 अगस्त 2026। सावन के अंतिम सोमवार को छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपना असर दिखाया। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। रायपुर में दिनभर हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा और करीब 12 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बस्तर संभाग के कई इलाकों में भी अच्छी बारिश हुई, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून फिलहाल सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र का असर छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। इसके चलते अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है।

आज कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?
मंगलवार सुबह राजधानी रायपुर में मौसम कुछ साफ नजर आया और धूप भी निकली। हालांकि मौसम विभाग ने दिन में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश या हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

इन मौसम प्रणालियों का असर
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। वहीं दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओडिशा तक बने सिस्टम के बीच द्रोणिका बनी हुई है। यह उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड से गुजरते हुए करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली है।

प्रदेश में सामान्य के आसपास बारिश
मौसम के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक मानसूनी बारिश सामान्य के आसपास बनी हुई है। कुल वर्षा में करीब 4 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। सोमवार को बस्तर संभाग में कई स्थानों पर बारिश हुई, जबकि रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को अंबिकापुर में 31.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा, जबकि जगदलपुर में 21.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Next Post

दो करोड़ की एफडी का झांसा, मेडिकल भुगतान का बहाना

शेयर करेकार कंपनी का मालिक बनकर बैंक मैनेजर से ठगे 4.99 लाख इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 25 अगस्त 2026। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक की आईजीकेवी शाखा की बैंक प्रबंधक से जालसाजों ने 4 लाख 99 हजार रुपये की ठगी की। आरोपी ने खुद को कार […]

You May Like

दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप: राजधानी में मामलों में बढोतरी....|....ग्वालियर में पकड़े गए 13 बांग्लादेशी अब पहुंच गए मालदा, अवैध रूप से रह रहे थे....|....भागीरथपुरा कांड में 36 मौतों का सच सामने नहीं आया....|....निलंबित सिपाही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार....|....सीएम योगी बोले- छह महीने के अंदर एक लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी, पारदर्शी ढंग से होगी....|....काला सागर से होर्मुज तक बढ़ा संकट....|....बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे में 'बंदरबांट': सुप्रीम कोर्ट नाराज....|....दो करोड़ की एफडी का झांसा, मेडिकल भुगतान का बहाना....|....छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, बंगाल की खाड़ी के सिस्टम का असर....|....रायगढ़ जिला अस्पताल का होगा कायाकल्प