राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: 8 आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी, ₹80 लाख बरामदगी के बाद आज रिमांड की तैयारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 29 जून 2026। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों के आवासों पर रविवार को पुलिस ने एक साथ छापेमारी की। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मामले की जांच के सिलसिले में की गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस दलों ने लव कुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला और रामाशंकर यादव समेत सभी आरोपियों के घरों की तलाशी ली।

आरोपियों के घरों से दस्तावेज बरामद
सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी मनीष यादव के घर से आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए। इसके लिए पुलिस ने उसके परिजनों से बंद मकान खुलवाया। अन्य आरोपियों के घरों की भी तलाशी ली गई, जहां परिजनों से पूछताछ की गई और दस्तावेजों की जांच की गई। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने कुछ आरोपियों की संपत्ति, उनके पिछले रिकॉर्ड और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उनके पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की।

अदालत में पेशी और रिमांड की तैयारी
अयोध्या की एक अदालत ने 2 दिन पहले सभी 8 आरोपियों को 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अदालत में सोमवार को पेशी के दौरान पुलिस उनकी रिमांड का अनुरोध कर सकती है। गिरफ्तार आरोपियों अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लव कुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रामशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव और रामाशंकर उर्फ टिन्नू यादव की ड्यूटी राम मंदिर में दान के रूप में प्राप्त नकदी और कीमती चीजों की गिनती से संबंधित कार्य में थी।

अब तक करीब ₹80 लाख की रिकवरी
अभियोजन पक्ष के अनुसार, जांचकर्ताओं ने अब तक 79.85 लाख रुपए बरामद किए हैं। मामला भारतीय न्याय संहिता की चोरी, नौकर द्वारा चोरी, आपराधिक न्यासभंग, चोरी का माल रखने और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित धाराओं के अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित 3 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट की सिफारिश पर दर्ज की गई थी। इस महीने की शुरुआत में चढ़ावे के कथित गबन के आरोप सामने आने के बाद राज्य सरकार ने 13 जून को एसआईटी का गठन किया था।

Leave a Reply

Next Post

प्रोड्यूसर रॉनी रोड्रिग्स की कंपनियों के साथ जीएसटी को लेकर हुई धोखेबाजी

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 29 जून 2026। पर्ल ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ के सीएमडी और फिल्म प्रोड्यूसर श्री रॉनी रोड्रिग्स ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीएसटी से जुड़ी अनियमितताओं और उनके ग्रुप की विभिन्न कंपनियों के आधिकारिक रिकॉर्ड में इस्तीफ़ा दे चुके डायरेक्टर्स और पार्टनर्स […]

You May Like

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में सियासी हलचल तेज....|....राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कांग्रेस हमलावर....|....हादसे में गई थी रेलवे कर्मचारी की जान....|....बोतल फेंकने का दौर खत्म, अब कचरे से बनेगा उपयोगी सामान....|....ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा