‘अमेरिका हो या चीन, कोई भी देश भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता’, यूएस में बोलीं वित्त मंत्री

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 24 अक्टूबर 2024। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका दौरे पर हैं। अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री ने दुनिया में भारत की अहमियत बताते हुए कहा कि दुनिया का कोई भी देश भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता। निर्मला सीतारमण अमेरिका में विश्व बैंक की सालाना बैठक में भाग लेने अमेरिका में हैं। इससे इतर सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलेपमेंट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी वित्त मंत्री ने शिरकत की। 

‘कोई भी भारत को नजरअंदाज नहीं कर सकता’
इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा कि ‘पीएम मोदी का कहना है कि भारत की प्राथमिकता अपना प्रभुत्व जमाने की नहीं है। हम दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हैं। दुनिया की सबसे बड़ी आबादी हमारी है। दुनिया का आज हर छठा व्यक्ति भारतीय है। ऐसे में अमेरिका दूर है या चीन पास, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि कोई भी देश भारत और भारत की अर्थव्यवस्था को नजरअंदाज नहीं कर सकता। खासकर उस स्थिति में जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।’

आईएमएफ से पहले से पड़ोसियों को आर्थिक मदद दे रहा भारत
केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस कार्यक्रम के दौरान ये भी कहा कि भारत, आईएमएफ से पहले से अपने पड़ोसियों को उनके मुश्किल समय में आर्थिक मदद दे रहा है। सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलेपमेंट के कार्यक्रम में बोलते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि भारत ने कई अफ्रीकी देशों को लाइन ऑफ क्रेडिट योजना के तहत आर्थिक मदद दी है, जिससे वहां संस्थानों, सड़कों, पुलों और रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ है। आईएमएफ की धीमी प्रक्रिया पर निशाना साधते हुए सीतारमण ने कहा कि ‘आईएमएफ से बहुत पहले हम अपने पड़ोसियों की मदद करते आ रहे हैं। मैं ये बात पूरी जिम्मेदारी से कह रही हूं कि मेरा आईएमएफ की अहमियत को कमतर करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन हमने बिनी किसी शर्त के पड़ोसियों को पैसे दिए हैं। मैं उन पड़ोसियों का नाम नहीं लेना चाहती और ना ही कोई नंबर देना चाहती हूं क्योंकि हमारे पड़ोसी हमें बहुत प्यारे हैं।

अजय बंगा से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
वित्त मंत्री ने विश्व बैंक की सालाना बैठक से इतर विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा से भी मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों के बीच निजी पूंजी के ग्लोबल पब्लिक गुड्स, ऊर्जा सुरक्षा और बहुपक्षीय विकास बैंक सुधार में भाग लेने पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए जी20 सम्मेलन के दौरान स्वतंत्र समीक्षा समूह द्वारा बहुपक्षीय विकास बैंक में सुधार के लिए कुछ सिफारिशें की गईं थी, उन्हें लेकर भी दोनों के बीच चर्चा हुई।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने 'बिजली सखी योजना' का किया शुभारंभ, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 24 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ‘बिजली सखी योजना’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आयोजित इस कार्यक्रम में बगीचा विकास खंड की 21 स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बिजली सखी के रूप में चुना गया, […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां