माता वैष्णो देवी भयावह त्रासदी में दो सगे भाइयों की एक साथ दर्दनाक मौत, पूरा घर सदमे से खामौश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 29 अगस्त 2025। माता वैष्णो देवी की यात्रा उस समय चीखों में बदल गई, जब अर्धकुंवारी के पास भयानक भूस्खलन ने दर्जनों जिंदगियों को मलबे में दफना दिया। इस भयावह हादसे में राजस्थान के सुजानगढ़ कस्बे के दो सगे भाइयों की एक साथ मौत ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। अनिल (40) और अरविंद सोनी(45) -जो अपने परिवार के साथ आस्था की इस यात्रा पर निकले थे-अब कभी वापस नहीं लौटेंगे। घर की दीवारें खामोश हैं, दरवाजे बंद हैं और हर आंख नम है… माता रानी के दरबार से लौटने की जो उम्मीद थी, वह अब अंतिम दर्शन में बदल चुकी है। गुरुवार को पूरे सुजानगढ़ में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार बंद रहे और हर गली में बस एक ही चर्चा थी- अनिल और अरविंद की अकाल मृत्यु। दोनों भाइयों की सामाजिक पहचान भी मजबूत थी, जिससे उनके निधन की खबर से आमजन भी स्तब्ध रह गए।

गुरुवार भर मोहल्ले के लोग बेसब्री से अनिल, अरविंद और गजानंद की खबरों का इंतजार करते रहे। परिजनों की चिंता उस समय और बढ़ गई जब संपर्क साधने की हर कोशिश नाकाम रही। हर किसी को उम्मीद थी कि माता रानी के दरबार से जल्द लौटेंगे, साथ में प्रसाद भी लाएंगे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

शवों के इंतजार में निकले परिजन
शवों को लेने के लिए सुजानगढ़ और सरदारशहर से करीब आठ लोग जम्मू रवाना हुए हैं। उम्मीद है कि मृतकों के पार्थिव शरीर शुक्रवार तक सुजानगढ़ पहुंच जाएंगे। गांव और परिवारों में इस त्रासदी को लेकर शोक की लहर है।

परिवार की हालत बेहद खराब
इस दर्दनाक हादसे की जानकारी अभी तक परिवार की बुजुर्ग महिलाओं को नहीं दी गई है। पिता हनुमानमल सोनी बेटे न लौटने के गम में कुछ भी खाने से इनकार कर चुके हैं। उनका स्वास्थ्य भी गिरता जा रहा है। अनिल अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है, जबकि अरविंद के दो बेटे हैं। अनिल की दुकान नया बाजार में थी और अरविंद की दुकान गांधी बालिका स्कूल के सामने, जबकि उनके पिता की दुकान पाडियां धर्मशाला के पास है।

Leave a Reply

Next Post

माता वैष्णो देवी में पहाड़ बना मौत का साया, 6 जीवन उजड़ गए, परिवार में छाया गम का सन्नाटा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव समस्तीपुर 29 अगस्त 2025। समस्तीपुर के झहुरी गांव के एक परिवार की माता वैष्णो देवी की धार्मिक यात्रा अचानक मातम में बदल गई, जब जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित अर्धकुमारी के पास तेज बारिश और बादल फटने के कारण भूस्खलन हुआ। पहाड़ से मलबा और भारी […]

You May Like

सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज