तिलक वर्मा ने हारा हुआ मैच जिताया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

क्राइस्टचर्च, 24 अक्टूबर 2026। भारत ने दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे। 181 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 14.5 ओवर में 112 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से तिलक और नीतीश रेड्डी ने सातवें विकेट की साझेदारी में 30 बॉल पर 69 रन जोड़कर टीम को जीत दिला दी। तिलक ने अपनी पारी में 26 गेंदों का सामना किया और 6 चौके और एक छक्का जमाया। नीतीश रेड्डी ने 13 गेंदों पर 26 रन बनाए।

आखिरी ओवर में जीता भारत

भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए। जैकब डफी के 20वें ओवर में तिलक वर्मा ने चौका लगाया और 25 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। आखिरी ओवर की पांचवीं बॉल पर नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 रन लेकर भारत को जीत दिलाई। जैकब डफी की पांचवीं गेंद वाइड रही, जिसके बाद भारत को 2 गेंदों पर 2 रन चाहिए थे। तिलक वर्मा ने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए।

19वें ओवर में तिलक ने 4 बाउंड्री लगाई

तिलक वर्मा ने 19वें ओवर में नाथन स्मिथ के खिलाफ 18 रन बटोरे। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर चौका, दूसरी पर भी चौका और चौथी गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। भारत को जीत के लिए आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए।

सैंटनर को चौथा विकेट

14.5 ओवर में भारत को छठा झटका लगा। मिचेल सैंटनर ने नमन धीर को आउट कर दिया। नमन ने बड़ी हिट लगाने की कोशिश की, लेकिन ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइट पर डाली गई गेंद पर ग्लेन फिलिप्स को कैच थमा बैठे। सैंटनर का यह चौथा विकेट है।

Leave a Reply

You May Like

तिलक वर्मा ने हारा हुआ मैच जिताया....|....शरीर में इस मिनरल की कमी से कमजोर हो जाती है इम्युनिटी, हार्ट भी पड़ सकता है कमजोर....|....कबीरधाम के 145 धान उपार्जन केंद्रों में 10 नवंबर तक पूरी करनी होंगी तैयारियां, 37 नए केंद्र भी शामिल....|....ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिली अज्ञात युवक की लाश....|....चार दिन सफाई बंद रखने पर ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना....|....एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले बस टर्मिनल से दौड़ेंगी गुजरात-राजस्थान की बसें....|....किसान के घर से 50 लाख की चोरी का दावा....|....जय भानुशाली: 'पैसा हमारे बीच कभी नहीं आया'....|....500 करोड़ रुपये के विवाद पर महाराष्ट्र में घमासान....|....डेमोक्रेट को वोट देना पड़ा भारी