बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले भाजपा राष्ट्र पहले की नीति का पालन करती है, यह स्वागत करोड़ो कार्यकर्ताओं का स्वागत है

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 01 जून 2022। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को संगठनात्मक दौरे पर राजधानी पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजा भोज विमानतल पर उनका स्वागत किया। अपने एतिहासिक स्वागत पर नड्डा ने स्टेट हेंगर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की विचारधारा का स्वागत है।  

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून को भोपाल और 2 जून को जबलपुर में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भोपाल आगवन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा ,राष्ट्रीय महासचिव  कैलाश विजयवर्गीय ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से जेपी नड्डा स्टेट हैंगर पहुंचे। स्टेट हैंगर पर सभी मंत्री, सांसद, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आज जिस हर्ष उल्लास के साथ आपने मेरा स्वागत किया है, ये भाव-विभाेर करने वाला है। ये आपको और मुझे इस बात का बोध कराता है कि यह स्वागत सिर्फ मेरा स्वागत नहीं है। यह भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की विचारधारा का स्वागत है। नड्डा ने कहा कि भाजपा राष्ट्र पहले की नीति का पालन करती है। हमें देश के लिए काम करना होगा। 

नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कल मुझे कांग्रेस के एक नेता मिला, मैंने कहा कि तुम्हारा हाल बहुत खराब है। तो उन्होंने कहा कि होगा क्यों नहीं। मैंने पूछा कि तुम्हारा पार्टी में क्या चल रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी पार्टी में 40 तो महामंत्री है और 156 मंत्री है। और कार्यकर्ता कोई नहीं है। नड्डा ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का खोखला पन बताता है। नड्डा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को मेहनत करने को कहा। उन्होंने कहा कि आज भी आपका है और आने वाला कल भी आपका होगा। 

यहां से नड्डा ईदगाह हिल्स स्थित गुरुद्वारा नानक टेकरी पहुंचे, यहां दर्शन कर मत्था टेकेंगे। फिर शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। सात नंबर स्थित नेताजी सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा प्रदेश कार्यालय पंडित दीनदयाल परिसर पहुंचेंगे।

यह है नड्डा का आगे का कार्यक्रम 
दोपहर 1:00 बजे – बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे।  
दोपहर 1:45 बजे – मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल की परिचय बैठक में शामिल होंगे।  
दाेपहर 2:30 बजे – मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां से सीधे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे।  
दोपहर 3:25 बजे – मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश के मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, विभागों के प्रदेश संयोजक, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे।
शाम 5:00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष राजाभोज विमानतल पहुंचकर जबलपुर के लिए रवाना होंगे।

जबलपुरसंभागीयकार्यालयमेंहोगाभव्यस्वागत
शाम 6:15 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जबलपुर पहुंचेंगे। यहां पार्टी नेता उनकी अगवानी करेंगे।
शाम 6:30 बजे – विमानतल से संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। विमानतल से संभागीय कार्यालय के बीच विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का भव्य स्वागत होगा।
रात 9:15 बजे – राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सांसद राकेश सिंह के निवास पर पहुंचेंगे।
रात 10:15 बजे – अपने ससुराल पचपेढ़ी पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Next Post

धोनी से मिलकर रोनी लगी दिव्यांग फैन, माही ने उसका बनाया स्केच देखा, बोले- इसे मैं ले जाउंगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 01 जून 2022। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चर्चा में बने हुए हैं। इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह उनका खेल नहीं है, बल्कि एक दिव्यांग फैन के साथ उन्होंने जिस तरह का व्यवहार किया है, वो […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं