अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखों में विस्फोट के बाद सिलेंडर भी फटा, 3 की मौत, 5 गंभीर

indiareporterlive
शेयर करे
  • चीनौर के नोन की सराय में रात 10 बजे हुआ धमाका, पटाखों में विस्फोट से फटा सिलेंडर
  • एक परिवार की दिवाली हुई काली, हादसे में मरने वालों में पिता-पुत्री और साढ़ू शामिल
इंडिया रिपोर्टर लाइव

ग्वालियर. मप्र के ग्वालियर से 40 किलोमीटर दूर चीनौर के गांव नोन की सराय में एक घर में बन रहे अवैध पटाखों में विस्फोट होने के बाद पास में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया। हादसे में पिता नबी खान, बेटी रजिया और नबी के साढ़ू अबरीन की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान की छत उड़ गई और आसपास के घरों में भी दरारें आ गई। घर में मौजूद लोग मलबे में दब गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। देर रात कलेक्टर अनुराग चौधरी और एसपी नवनीत भसीन मौके पर पहुंचे। घायलों को ग्वालियर लाकर जेएएच में भर्ती कराया गया। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर घायलों को देखने जेएएच पहुंचे।

एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि नबी खान परिवार के साथ घर में ही पटाखे बनाता था। उसके घर में स्थित एक झोंपड़े में बारूद भरी थी। रात करीब 10 बजे नबी की साली रुब्बो और बेटी रजिया पटाखे बना रहे थे। झोंपड़े के बाहर नवी खान मौजूद थे। अचानक बारूद में चिंगारी लगने से विस्फोट हुआ तो सिलेंडर ने आग पकड़ी और फट गया। हादसे में नबी की पत्नी रानी, बेटी निशा, बेटा साहिल, फरिहान और साली रुब्बो खान गंभीर रूप से झुलस गए। इनका ग्वालियर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

चलती ट्रेन में महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

शेयर करे ग्वालियर: ग्वालियर  में एक महिला ने चलती ट्रेन में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. गर्भवती महिला दुर्ग जम्मूतवी एक्सप्रेस में सफर कर रही थी. जब ट्रेन ग्वालियर पहुंचने वाली थी तभी उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा. ऐसी स्थिति में उसी वक्त गर्भवती महिला को किसी हॉस्पिटल में पहुंचा […]

You May Like

सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज