कोरोना के लिए मध्यप्रदेश का हॉटस्पॉट बना इंदौर, आगे और बढ़ सकती है संक्रमितों की संख्या

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर । मध्यप्रदेश का इंदौर राज्य के बाकी शहरों के मुकाबले सबसे अधिक कोरोना वायरस की चपेट में है। मध्यप्रदेश के कुल 29 कोविड-19 के संक्रमितों में से लगभग आधे इसी शहर के हैं। इंदौर के बाद जबलपुर संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर है। यहां अभी तक कुल छह कोविड-19 के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य की राजधानी भोपाल है, जहां तीन कोविड-19 के संक्रमित पाए गए हैं।राज्य के अधिकरियों के मुताबकि इंदौर और उज्जैन में इस संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है। 27 लोगों का इलाज जारी है। लगातार कोविड-19 संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण इंदौर मध्यप्रदेश का हॉटस्पॉट बन गया है। केवल तीन दिनों में इंदौर में कोविड -19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या 15 हो गई है, जबकि राज्य के किसी भी अन्य जिले में जबलपुर और भोपाल को छोड़कर अब तक दो से अधिक मामले दर्ज नहीं हुए हैं।

हालांकि, इंदौर के संक्रमितों में उज्जैन के दो मरीज शामिल हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार उन्हें शहर के अस्पताल में भर्ती किया गया था। 2011 की जनगणना के अनुसार इंदौर की आबादी लगभग 20 लाख के आसपास है। यह मध्य प्रदेश का सबसे अधिक आबादी वाला शहर है।

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के पूर्व कुलपति डॉ. भरत छापरवाल ने कहा कि इंदौर मध्य प्रदेश की वित्तीय राजधानी है। इसकी वजह से लोग बड़ी संख्या में बाहर से यहां नौकरी के लिए आते हैं। शहर घनी आबादी वाला है।इसलिए कोरोना वायरस प्रभावित लोगों की संख्या में और वृद्धि होना तय है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन और आइसोलेशन में रहने वाले लोगों के की वजह से निश्चित रूप से संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। लेकिन वर्तमान में स्थिति चिंताजनक है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम अमरिंदर सिंह ने जारी किए निर्देश, खेतों में जाकर किसान संभाल सकते हैं फल-सब्जी

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोविड -19 के एहतियाती कदमों के साथ किसानों को बागबानी की पैदावार को संभालने और मंडीकरण की इजाजत देने के लिए संबंधित विभागों को आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एलान किया कि राज्य में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं