ग्वालियर: हाईकोर्ट ने जमानत देने रखी अनोखी शर्त, रिहा होने के लिए 30 हजार रुपये अनाथालय में जमा कराने कहा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ग्वालियर 07 अप्रैल 2022। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने जेल में बंद हत्या के आरोपी को जमानत देने के लिए एक अनोखी शर्त रखी। हाईकोर्ट ने आरोपी को अनाथालय में 30 हजार रुपये देने का फैसला देकर जमानत दे दी। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने हत्या का प्रयास करने के आरोप में जेल में बंद आरोपी देशराज को जमानत पर रिहा करने के लिए आरोपी को 30 हजार रुपये हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार के नाम जमा कराने के लिए कहा है। इस पैसे से अनाथालय, वृद्ध आश्रम के लिए कूलर, वॉटर कूलर, पलंग, चादर सहित अन्य खाद्य सामग्री खरीदी जाएगी। सामग्री की खरीदी के लिए वकीलों की कमेटी बनाई है, जो कि सामान खरीदकर बिल को हाईकोर्ट में पेश करेगी।

दरअसल जेल में बंद देशराज के खिलाफ अशोकनगर जिले के कदवाया थाना में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। वह 31 अगस्त 2021 से जेल में बंद है। उस पर एक व्यक्ति के खेत जोतने से मना करने पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप है। जमानत पर रिहा होने के लिए आरोपी ने कोर्ट में पहले भी याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। वहीं, आरोपी के वकील ने तर्क दिया गया कि उसके खिलाफ पुलिस चालान पेश कर चुकी है। न्यायिक हिरासत में रहते हुए लंबा समय बीत गया है। कोर्ट जो भी शर्त लगाएगी उसका पालन किया जाएगा। दूसरी तरफ शासकीय अधिवक्ता ने जमानत आवेदन का विरोध किया था। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना और 30 हजार रुपये जमा करने की शर्त पर आरोपी को जमानत दे दी। बता दें हाइकोर्ट इससे पहले भी जमानत के कई मामलों में वृक्षारोपण करने, रैन बसेरा में पलंग देने, सरकारी अस्पताल वेटिंग रूम में एलईडी टीवी लगवाने की शर्त पर जमानत दे चुका है।

Leave a Reply

Next Post

आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों पर कसेगा शिकंजा, हथियारों की फंडिंग रोकने वाला बिल पास

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 अप्रैल 2022। सामूहिक संहार के आयुध और उनकी वितरण प्रणाली संशोधन विधेयक, 2022 को बुधवार को लोकसभा ने मंजूरी दे दी। इस विधेयक में सामूहिक संहार के हथियारों एवं उनसे जुड़ी प्रणालियों के प्रसार के वित्त पोषण करने को रोकने का प्रावधान […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक