स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर, सुरक्षाबलों ने फुल ड्रेस में की रिहर्सल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अगस्त 2023। स्वतंत्रता दिवस में सिर्फ दो दिन का समय बचा है, ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आज दिल्ली के लालकिले पर सुरक्षाबलों ने फुल ड्रेस रिहर्सल की। भारतीय वायुसेना के एएलएच ध्रुव हेलीकॉप्टर्स ने रिहर्सल कर रहे जवानों पर फूलों की बौछार की। 

‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान की शुरुआत
बता दें कि भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को मनाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले से देश को संबोधित करेंगे। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में हाल ही में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कैंपेन की शुरुआत की है। इस कैंपेन का उद्देश्य देश के बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना है। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अमर शहीदों की याद में देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही देश के लाखों गांवों में अमर शहीदों की याद में शिलालेख लगाए जाएंगे। 

हर घर तिरंगा अभियान
प्रधानमंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा भी देशभर में आयोजित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि वह 13 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लें। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि राष्ट्रीय ध्वज आजादी और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है और लोगों से अपील की कि वह तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें। बता दें कि जब लालकिले पर पीएम मोदी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तो देशभर से करीब 1800 विशेष अतिथि इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

खालिस्तानियों से निपटने को तैयार ब्रिटेन: 'भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा के लिए उठाएंगे कदम', बोले सुरक्षा मंत्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अगस्त 2023। खालिस्तानियों द्वारा लगातार भारतीयों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में ब्रिटिश सुरक्षा मंत्री टॉम टुगेनहॉट ने साफ कर दिया है कि ब्रिटेन लंदन में भारतीय उच्चायोग और उसके स्टाफ सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक