एसडीएम मनेंद्रगढ़ रामप्रसाद चौहान की तानाशाही से आम जनता एवं कॉलरी प्रबंधन त्रस्त – हरिद्वार सिंह ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

indiareporterlive
शेयर करे

 इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर/मनेन्द्रगढ 31/05/2020 राज्य एटक के प्रांतीय अध्यक्ष एवं संयुक्त कोयला मजदूर संघ (एटक) एसईसीएल के केंद्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा है कि एसडीएम मनेंद्रगढ़ रामप्रसाद चौहान की तानाशाही से आम जनता एवं कॉलरी प्रबंधन त्रस्त हो गयी है।

छoगo एवं मoप्रo राज्य के बॉर्डर घुटरी टोला के बेरियर पर विगत 12 मई 2020 को एसडीएम मनेंद्रगढ़ रामप्रसाद चौहान की हठधर्मिता के कारण एक मरीज जो कि केंद्रीय चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ आमाखेरवा इलाज के लिए जा रहा था, ई पास होने के बावजूद उसे घुटरी टोला बॉर्डर से जाने नहीं दिया गया और काफी समय तक उसे घुटरी टोला बॉर्डर पर रोका गया जिस वजह से उसकी मृत्यु घुटरी टोला बॉर्डर पर हो गई। इस घटना के बाद भी जिला प्रशासन कोरिया एवं एसडीएम मनेंद्रगढ़ रामप्रसाद चौहान की आंखें नहीं खुली हैं और फिर से एसडीएम मनेंद्रगढ़ श्री रामप्रसाद चौहान द्वारा अभी यह फरमान जारी किया गया है कि इलाज के लिए कोई भी अपने निजी वाहन से केंद्रीय चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ नहीं जा सकेगा सिर्फ एंबुलेंस से ही आने जाने की अनुमति रहेगी।

एसडीएम मनेंद्रगढ़ रामप्रसाद चौहान द्वारा यह फरमान भी जारी किया गया है कि अपने वाहन से किसी को भी ड्यूटी आने जाने की अनुमति नहीं रहेगी, न हीं किसी को बॉर्डर क्रॉस करने दिया जाएगा।

एसडीएम मनेंद्रगढ़ रामप्रसाद चौहान के ही आदेश पर हसदेव क्षेत्र के राजनगर कॉलरी, रामनगर, राजनगर ओपनकास्ट से पालकीमाडा-सीआईएसएफ कैंप बी.सीम होते हुए हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय (नई लेदरी, साउथ झगराखंड) आने जाने वाले कॉलरी मार्ग को भी बंद कर दिया गया है, जहां से कर्मचारी महाप्रबंधक कार्यालय आना-जाना करते थे और केंद्रीय चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ भी जाते थे।

कामरेड हरिद्वार सिंह ने इंडिया रिपोर्टर लाइव कहा है कि केंद्रीय चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ विश्रामपुर क्षेत्र से लेकर जमुना कोतमा क्षेत्र तक के बीच एकमात्र केंद्रीय चिकित्सालय जहां स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स हैं और विभिन्न सुविधाएं भी है। इस चिकित्सालय में सिर्फ कॉलरी कर्मचारियों का ही नहीं बल्कि आम जनों का भी इलाज होता है इसीलिए प्रतिदिन जमुना कोतमा से लेकर विश्रामपुर तक बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए केंद्रीय चिकित्सालय मनेंद्रगढ़ जाते हैं। इसीलिए यह बात जिला प्रशासन कोरिया एवं एसडीएम मनेंद्रगढ़ रामप्रसाद चौहान को समझना बहुत आवश्यक है कि सभी के लिए एंबुलेंस उपलब्ध करा पाना ना तो राज्य शासन के लिए संभव है और ना ही एसईसीएल प्रबंधन के लिए संभव है। इसी प्रकार यह भी समझना होगा कि कोयला उत्पादन का कार्य अति आवश्यक सेवाओं में आता है और इसीलिए एसईसीएल की सभी कोयला खदान में उत्पादन का कार्य निर्बाध रूप से जारी है। छ०गo के कुछ लोग मoप्रo की सीमा में हसदेव क्षेत्र के खदानों में कार्यरत हैं और मoप्रo के कुछ लोग छ०गo की सीमा में आने वाले हसदेव क्षेत्र के खदानों में कार्यरत हैं इसीलिए इन कर्मचारियों को प्रतिदिन घुटरी टोला बॉर्डर क्रॉस कर ड्यूटी आना जाना होता है। हसदेव क्षेत्र के अंदर कई खदानें हैं और खदानों में कई शिप्टों में काम होता है। इसीलिए हसदेव प्रबंधन के लिए सभी शिफ्टों में और सभी खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों को बस उपलब्ध करा पाना संभव नहीं है।

कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा है कि 30 मई 2020 को गृह मंत्रालय के गृह सचिव के द्वारा जारी गाइडलाइन के बिंदु क्रमांक छह में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि राज्य के अंदर अथवा राज्य के बाहर आवागमन के लिए किसी भी व्यक्ति पर प्रतिबंध नहीं होगा और ना ही किसी प्रकार के पास अथवा स्वीकृति की आवश्यकता होगी। इस गाइडलाइन का पालन जिला प्रशासन कोरिया को करना चाहिए। कानून की आड़ में, महामारी के आड़ में इंसानों की जान से खिलवाड़ करना कुशल प्रशासन का परिचायक नहीं है। बॉर्डर बहुत है लेकिन इस तरह से सख्ती के नाम पर आम जनता को परेशान करने का काम किसी अन्य बॉर्डर पर नहीं हो रहा है।

कामरेड हरिद्वार सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखकर जिला प्रशासन कोरिया एवं एसडीएम मनेंद्रगढ़ रामप्रसाद चौहान के क्रियाकलापों से अवगत कराया है तथा उचित कार्रवाई हेतु मांग किया है। कामरेड हरिद्वार सिंह ने मोबाइल के माध्यम से टीएस सिंह देव जी से बात किया है तथा वस्तु स्थिति से अवगत कराया है जिसे टीएस सिंह देव जी ने गंभीरता से लिया है और आश्वासन दिया है कलेक्टर कोरिया को जल्द ही इस संबंध में उचित दिशनिर्देश दिया जाएगा। जिससे की आम जनता एवं कॉलरी कर्मचारियों को कोई भी दिक्कत ना हो।

Leave a Reply

Next Post

जून के पहले सप्ताह में हो सकता है शिवराज कैबिनेट का विस्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल/एमपी 31/05/2020। शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट के विस्तार की राह आसान नहीं हैं। लगातार तारीखें बढ़ रही हैं, एक बार फिर से कैबिनेट का विस्तार टल गया है। ये स्थिति नामों पर सहमति नहीं बनने की वजह से उत्पन्न हो रही है। क्षेत्रीय समीकरण को साधने […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां