श्रावस्ती में संदिग्ध हालात में घर में मृत मिला पूरा परिवार, पांच मौतों से हड़कंप

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

श्रावस्ती 14 नवंबर 2025। श्रावस्ती जिले के इकौना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में शुक्रवार की सुबह पूरा परिवार मृत अवस्था में मिला। दंपती के साथ तीन बच्चों का शव देख परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय, सीओ भारत पासवान मौके पर जांच में जुटे हैं।

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैलासपुर के मजरा लियाकतपुरवा में पांच शव मिलने के बाद से हड़कंप है। मृतक युवक सिरोज अली की मां ने बताया कि सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें चिंता होने लगी। कई बार उन्होंने दरवाजा पीटा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

कुछ देर इंतजार करने के बाद छोटी बहु व बेटी राबिया को बुलाकर देखने को कहा। बेटी राबिया ने जब खिड़की से देखा तो पांचों लोग बिस्तर पर पड़े थे। मां ने बताया कि उनका बेटा सिरोज अली, उनकी पत्नी शहनाज के बीच पहले झगड़ा होता था, लेकिन अब झगड़ा नहीं होता था। मृतकों में एक डेढ़ साल के बेटे सहित दो बेटियां शामिल हैं।

इनकी मौत हुई: रोजअली ( 35) पुत्र शमशूल हक, शाहनाज (30) पत्नी रोज अली, तबस्सुम (06) पुत्री रोज अली, गुलनाज (04) पुत्री रोजअली और मोइन (02) पुत्र रोज अली की मौत हुई है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व पीएम नेहरू की 125वीं जयंती, पीएम मोदी और खरगे ने दी श्रद्धांजलि

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 नवंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आजादी के नायक और भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। हर साल 14 नवंबर को नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जाती […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग