भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; तीन की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रुद्रप्रयाग 23 अप्रैल 2026। रुद्रप्रयाग जिले के भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भीरी से औरिंग की ओर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही कोतवाली ऊखीमठ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी और एसडीआरएफ पोस्ट अगस्तमुनि से उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में जवानों ने रात के अंधेरे में खाई में उतरकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद दो शवों को बाहर निकाल लिया है, जबकि तीसरे शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

हादसे में मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30 वर्ष), अंशुल (28 वर्ष) और अमित सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी रुद्रप्रयाग जिले के निवासी हैं। 

Leave a Reply

Next Post

दंतेवाड़ा: सचिन तेंदुलकर ने छिंदनार में मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का किया उद्घाटन, बच्चों को किया जागरुक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर 23 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के छिंदनार गांव में बुधवार को एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ। क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम हाई स्कूल में मल्टी स्पोर्ट्स ग्राउंड का उद्घाटन किया। यह मैदान सचिन तेंदुलकर और मानदेशी फाउंडेशन द्वारा निर्मित है, जिसकी फाउंडर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल