यूक्रेन का दावा- इस तारीख पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा रूस, 5 लाख सैनिक बॉर्डर पर तैनात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 02 फरवरी 2023। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलकेसी रेजनीकोव ने दावा किया है कि रूस, यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। रेजनीकोव ने आशंका जताई कि यह 24 फरवरी या उसके आसपास हो सकता है। बता दें कि रूस के यूक्रेन पर हमले को आगामी को 24 फरवरी को एक साल पूरा हो जाएगा। ऐसे में युद्ध की पहली वर्षगांठ पर रूस, यूक्रेन पर बड़ा हमला कर सकता है। इसके अलावा 23 फरवरी को रूस अपना सैन्य दिवस मनाता है, ऐसे में आशंका है कि इस दिन भी रूस, यूक्रेन पर तगड़ा अटैक कर सकता है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने कहा कि रूस करीब  पांच लाख सैनिकों को इकट्ठा कर रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीते साल सितंबर में तीन लाख सैनिकों की बॉर्डर पर तैनाती का एलान किया था। अब यूक्रेनी रक्षा मंत्री ने कहा है कि यह आंकड़ा तीन लाख से भी काफी ज्यादा है। वहीं अमेरिका स्थित इंस्टीट्यूट स्टडी ऑफ वॉर ने दावा किया है कि रूस यूक्रेन के पूर्वी भाग में बड़ा हमला कर सकता है। हालांकि यूक्रेन ने भी रूस को कड़ी टक्कर देने की बात कही है। 

यूक्रेनी रक्षा मंत्री फ्रांस के साथ एमजी-200 एयर डिफेंस रडार्स की खरीद सौदे के लिए फ्रांस दौरे पर हैं। यूक्रेन ने हाल ही में यूरोपीय देशों से फाइटर जेट देने की मांग की है। हाल ही में जर्मनी, यूएस और यूके ने यूक्रेन को टैंक भेजने का फैसला किया था। यूक्रेन के खूफिया विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने सैनिकों को निर्देश दिया है कि बसंत से पहले वह  डोनबास इलाके पर अपना कब्जा करें। फिलहाल डोनबास में रूसी सैनिकों और यूक्रेनी सेना के बीच जबरदस्त लड़ाई चल रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि आने वाले दिनों में लड़ाई और गंभीर हो सकती है। 

Leave a Reply

Next Post

ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के जरिये ठगी करने वाले गैंग के तीन बदमाश चढ़े पुलस के हत्थे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 फरवरी 2023। अवैध ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के जरिये भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने वाले गैंग के तीन बदमाशों को उत्तरी जिला के साइबर थाना पुलिस ने दबोचा है। आरोपी लगातार कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों अपनी लोकेशन […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत