‘सरकार देश के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध’; गृह मंत्री बोले- भारतीय होने पर अब लोगों को गर्व

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 मई 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अब तक का शासनकाल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने 11 साल पूरे कर लिए हैं। गुजरात का बेटा देश के विकास, आर्थिक वृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाया गया है।

भारतीय होने पर गर्व महसूस होता है
गृह मंत्री शाह ने यहां माधवबाग लक्ष्मीनारायण मंदिर की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुजराती में दिए गए संबोधन में कहा कि जो लोग एक चुटकी सिंदूर की कीमत नहीं जानते थे, उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के जरिये यह अच्छी तरह समझा दिया गया है। गृह मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने लोगों को भारतीय होने पर गर्व महसूस कराया है और विदेशों में भारतीय पासपोर्ट का महत्व बढ़ाया है।

मोदी के कार्यकाल में इच्छाशक्ति
शाह ने कहा कि यह दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति का ही नतीजा है कि मोदी के कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर और काशी विश्वनाथ गलियारे का निर्माण हुआ। उन्होंने मुंबई के मध्य स्थित माधवबाग लक्ष्मीनारायण मंदिर के संचालन में न्यासियों के प्रयासों की सराहना की। शाह ने कहा कि संस्था में समाज सेवा की भावना है, जिसने इसे सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया है।

सावरकर के लिखे गीत को पुरस्कार
शाह ने स्वतंत्रता सेनानी वीडी सावरकर के लिखे देशभक्ति गीत अनादि मी, अनंत मी को मंगलवार को पहला छत्रपति संभाजी महाराज राज्य प्रेरणा गीत पुरस्कार प्रदान किया। महाराष्ट्र सरकार की ओर से प्रदान किया गया यह पुरस्कार स्वातंत्र्यवीर सावरकर फाउंडेशन की ओर से दिवंगत हिंदुत्व विचारक के पोते रंजीत सावरकर ने ग्रहण किया। पुरस्कार में दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक स्मृति चिह्न शामिल है। समारोह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास पर आयोजित किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

सेना-नौसेना और वायु सेना में एकीकृत सैन्य कमान के लिए नियम तय; पाकिस्तान से तनाव के बीच फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 मई 2025। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केंद्र सरकार ने सेना, नौसेना और वायु सेना में एकीकृत सैन्य कमान के लिए नियम अधिसूचित किए। सरकार ने यह कदम ऐसे वक्त उठाया है, जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण