संरा में कंबोज ने कहा-भारत राजनीति से मुक्त वैश्विक खाद्यान्न आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अगस्त 2023। संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली राजनयिक रुचिरा कंबोज ने सुरक्षा परिषद को बताया कि जी20 की अपनी अध्यक्षता का लाभ उठाते हुए भारत खाद्यान्न, उर्वरक और चिकित्सा उत्पादों की वैश्विक आपूर्ति को राजनीति से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि भूराजनीतिक तनाव की परिणति मानवीय संकट के रूप में न हो। विश्व निकाय में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘अकाल और संघर्ष से उत्पन्न वैश्विक खाद्य असुरक्षा’ पर खुली बहस के दौरान यह टिप्पणी की।

कंबोज ने अपने संबोधन में काला सागर अनाज पहल को जारी रखने में संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों में भारत के सहयोग की फिर से पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता जिस चीज के प्रति प्रतिबद्ध है वह ‘‘हमारे प्रधानमंत्री के शब्दों में है-उर्वरक, चिकित्सीय उत्पादों और खाद्य पदार्थों की वैश्विक आपूर्ति को राजनीति से मुक्त करना ताकि भूराजनीतिक तनाव की परिणति मानवीय संकट के रूप में न हो।” कंबोज ने कहा, ‘‘वैश्विक खाद्य असुरक्षा की स्थिति भयावह है और पिछले चार वर्षों में भोजन की भारी कमी का सामना करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है।

दुनिया में जारी सशस्त्र संघर्ष, भोजन, उर्वरक और ऊर्जा संकट ने महत्वपूर्ण चुनौतियां पैदा की हैं-खासकर ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए।” संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के मुताबिक, 62 देशों में 36.2 करोड़ लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत है, जो एक रिकॉर्ड संख्या है। कंबोज ने कहा, ‘‘जब खाद्यान्न की बात आती है तो समानता, किफायती कीमत और पहुंच के महत्व को पर्याप्त रूप से समझना हम सभी के लिए आवश्यक है। हमने पहले ही देखा है कि कैसे कोविड-19 रोधी टीकों के मामले में इन सिद्धांतों की अवहेलना की गई थी। खुले बाजारों को असमानता को कायम रखने और भेदभाव को बढ़ावा देने का आधार नहीं बनना चाहिए।”  

Leave a Reply

Next Post

कनाडा के शरणार्थी बोर्ड ने सिखों के खालिस्तानी होने के सैंकड़ों झूठे दावों को किया खारिज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जालंधर 05 अगस्त 2023।  भलेही कनाडा में सिख समुदाय के लोगों द्वारा खुद को खालिस्तान समर्थक बताकर शरणार्थी बनने के दावों में कमी नहीं आ रही है, लेकिन इस साल कनाडाई सरकार ने छानबीन के बाद सैकड़ों ऐसे दावों को खारिज कर दिया है। एक रिपोर्ट […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक