विश्व कप से पहले अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगा भारत, सूर्या-श्रेयस की होगी वापसी?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 सितम्बर 2023। फाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम शुक्रवार को कोलंबो में एशिया कप के ‘सुपर फोर’ के आखिरी मैच में पहले ही बाहर हो चुकी बांग्लादेश के खिलाफ अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमाना चाहेगी। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम गहराई से सोचेगी कि अपनी पहली पसंद की टीम को ज्यादा से ज्यादा ‘गेम टाइम’ दिया जाए या फिर अगले महीने घरेलू सरजमीं पर होने वाले विश्व कप से पहले अपने कुछ संभावित खिलाड़ियों को मौका दिया जाए।

बुमराह को दिया जा सकता है आराम

वर्कलोड मैनेजमेंट का यह सवाल विशेषकर गेंदबाजों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप में अभी तक महज 12 ओवर ही गेंदबाजी की है जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ पांच और श्रीलंका के खिलाफ सात ओवर शामिल है। नेपाल के खिलाफ वह खेले ही नहीं थे। इसलिए यह बुमराह पर निर्भर करेगा कि वह एक और मुकाबले में गेंदबाजी करना चाहते हैं या फिर सीधे 17 सितंबर को फाइनल के लिए उतरेंगे।

वहीं, मोहम्मद सिराज ने इस टूर्नामेंट में 19.2 ओवर और हार्दिक पांड्या ने 18 ओवर डाले हैं। ये ओवर भले ही ज्यादा नहीं लगे, लेकिन कोलंबो की उमस इतनी ज्यादा है कि गेंदबाज की काफी ऊर्जा कम हो जाती है इसलिए टीम मैनेजमेंट इनमें से एक को ब्रेक देना चाहेगा। इस संदर्भ में बात करें तो अगर बांग्लादेश के खिलाफ बुमराह या सिराज की जगह शमी मैदान में उतरें तो यह हैरानी भरा फैसला नहीं होगा।

श्रेयस अय्यर ने नेट्स में की बल्लेबाजी, खेलने की संभावना
इसलिए यह माना जा सकता है कि राहुल बांग्लादेश के खिलाफ भी अपनी जिम्मेदारी निभाना जारी रखेंगे। वहीं, श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर निगाहें लगी होंगी क्योंकि वह पीठ की जकड़न के कारण पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ ‘सुपर फोर’ मैच में नहीं खेल पाए थे।

हालांकि, उन्होंने गुरुवार को बिना किसी परेशानी के नेट में बल्लेबाजी और गेंदबाजी की जो टीम के लिए अच्छी खबर है, लेकिन अगर टीम मैनेजमेंट मुंबई के इस खिलाड़ी को उबरने के लिए कुछ अतिरिक्त समय देना चाहता है तो वह ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव में से किसी एक विकल्प को आजमा सकता है।किशन ने अभी तक वनडे में प्रभावित किया है, लेकिन सूर्यकुमार इस प्रारूप में इतना अच्छा नहीं कर सके हैं। इसके बावजूद सूर्यकुमार को भारत की वनडे टीम के अहम खिलाड़ी के तौर पर देखा जा रहा है और ‘थिंक टैंक’ उन्हें एक और मौका देना चाहेगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन/सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी/जसप्रीत बुमराह।

बांग्लादेश: मेहदी हसन मिराज, तंजीद हसन/मोहम्मद नईम, लिटन दास (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय,  अफिफ हुसैन, शमीम हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम , हसन महमूद

Leave a Reply

Next Post

केरल में तेजी से फैलता जा रहा निपाह वायरस, एक और व्यक्ति हुआ संक्रमित, सतर्क रहने का निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 सितम्बर 2023। केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस से संक्रमण के एक और मामले की पुष्टि हुई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि 39 वर्षीय व्यक्ति के sample में निपाह वायरस से संक्रमण […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान