पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 10 दिसंबर को खुलेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 07 दिसंबर 2025। पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (“कंपनी”) इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव के संबंध में बुधवार, 10 दिसंबर, 2025 को अपना बोली/प्रस्ताव खोलेगी। 9,200 मिलियन रुपये (920 करोड़) तक के कुल ऑफर आकार में 7,700 मिलियन रुपये (₹770 करोड़) तक का नया इश्यू और डॉ. अजीत गुप्ता (“प्रवर्तक विक्रेता शेयरधारक”) द्वारा 1,500 मिलियन रुपये (₹150 करोड़) तक का बिक्री प्रस्ताव शामिल है (“कुल ऑफर आकार”)। एंकर निवेशक बोली की तारीख मंगलवार, 9 दिसंबर, 2025 होगी। बोली/प्रस्ताव सदस्यता के लिए बुधवार, 10 दिसंबर, 2025 को खुलेगा और शुक्रवार, 12 दिसंबर, 2025 को बंद होगा। ऑफर का मूल्य दायरा प्रति इक्विटी शेयर 154 से 162 रुपये निर्धारित किया गया है। बोलियां न्यूनतम 92 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 92 इक्विटी शेयरों के गुणकों में लगाई जा सकती हैं।

कंपनी इक्विटी शेयरों के नए इश्यू से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग निम्न के लिए करने का प्रस्ताव करती है: (i) कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों द्वारा लिए गए बकाया ऋणों का पूर्ण या आंशिक रूप से पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान; (ii) सहायक कंपनी, पार्क मेडीसिटी (एनसीआर) द्वारा नए अस्पताल के विकास के लिए पूंजीगत व्यय का वित्तपोषण; (iii) हमारी कंपनी और हमारी सहायक कंपनियों, ब्लू हेवन्स और रत्नागिरी द्वारा चिकित्सा उपकरण की खरीद के लिए पूंजीगत व्यय का वित्तपोषण; और (iv) शेष राशि अज्ञात अकार्बनिक अधिग्रहण और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए (“इश्यू का उद्देश्य”)।

बिक्री प्रस्ताव में प्रवर्तक विक्रेता शेयरधारक द्वारा 2 रुपये प्रत्येक के अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों की संख्या शामिल है, जो 1,500.00 मिलियन रुपये (₹150 करोड़) तक की है। नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड, सीएलएसए इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, डैम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड और इंटेंसिव फिस्कल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस ऑफर के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (बीआरएलएम) हैं। इक्विटी शेयर कंपनी के 4 दिसंबर, 2025 के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (आरएचपी) के माध्यम से पेश किए जा रहे हैं, जिसे रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, दिल्ली और हरियाणा, नई दिल्ली (“आरओसी”) के पास दायर किया गया है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड (“बीएसई”) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (“एनएसई”) में सूचीबद्ध होने का प्रस्ताव है।

Leave a Reply

Next Post

ताइवान के करीब चीन ने बढ़ाई सैन्य गतिविधियां, गश्त करते दिखे दो विमान और सात नौसैनिक जहाज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ताइपे (ताइवान) 07 दिसंबर 2025। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (एमएनडी) ने रविवार को बताया कि उसके क्षेत्र के आस-पास चीनी सेना (पीएलए) के दो विमान उड़ान भरते हुए और सात नौसैनिक (पीएलएएन) जहाज गतिविधि करते हुए दिखाई दिए। इसी समय एक चीनी गुब्बारा भी […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़