खरगे बोले- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2022। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज 138 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस का मुख्यालय आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एआईसीसी मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। खरगे ने इस दौरान अपना संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेस पार्टी को समावेशी बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं, वंचित तबकों और बुद्धिजीवियों को हमारे साथ जोड़ना होगा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देशभर में करोड़ों कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिली है।

कांग्रेस ने दलितों, गरीबों की बेड़ियों को तोड़ने का साहस किया: खरगे
खरगे ने कहा कि आज भारत ने प्रगति की है क्योंकि कांग्रेस ने दलितों, गरीबों की बेड़ियों को तोड़ने का साहस किया है। लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने मंत्रिमंडल में 5 गैर-कांग्रेसी मंत्रियों को नियुक्त किया। यह सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत को दर्शाता है। 

भारत के मूल सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे: खरगे
खरगे ने आगे कहा कि भारत के मूल सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। पूरे देश में नफरत का गड्ढा खोदा जा रहा है। जनता मंहगाई, बेरोजगारी से परेशान है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं।  

मणिशंकर अय्यर ने RSS पर बोला हमला
वहीं इस मौके पर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर  ने कहा कि धर्म के आधार पर, भाषा के आधार पर, जाति के आधार पर, संस्कृति के आधार पर भारत को टुकड़े-टुकड़े बनाने वाले ये संघ परिवार के लोग हैं…इसके खिलाफ ये (भारत जोड़ो) यात्रा चलाई जा रही है।

कांग्रेस पार्टी की नींव आज से 137 साल पहले मुंबई में रखी गई थी
आजादी के आंदोलन के वक्त कांग्रेस पार्टी की नींव आज से 137 साल पहले मुंबई में रखी गई थी। हर साल 28 दिसंबर को कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मनाती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस मौके पर बुधवार को खासतौर से मुंबई जाएंगे और एक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कांग्रेस स्थापना दिवस पर सभी राज्यों में कांग्रेस दफ्तरों में भी कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्यालय में होगा, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे पार्टी का झंडा फहराएंगे। 

Leave a Reply

Next Post

अनुराग ठाकुर बोले- भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी को तैयार, IOC के सामने पेश किया जाएगा रोडमैप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 दिसंबर 2022। भारत 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सितंबर 2023 में मुंबई में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के सत्र के दौरान IOC के पूर्ण सदस्यों के सामने एक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल