बजाज फाइनेंस ने अपनी एफडी की ब्याज दरों दरों में की बढ़ोतरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव / (अनिल बेदाग)

बई 10 अप्रैल 2024। देश के सबसे बड़े फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप में शामिल, बजाज फिनसर्व की सहायक कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने अपने ज्यादातर अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। कंपनी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए 25 से 35 महीने की अवधि की एफडी के लिए ब्याज दरों में 60 आधार अंक तक और 18 से 24 महीने की अवधि की एफडी के लिए 40 आधार अंक तक की बढ़ोतरी की है। यह नई दरें 3 अप्रैल, 2024 से प्रभावी है। गैर-वरिष्ठ नागरिकों के लिए, 25 से 35 महीने की अवधि की एफडी के लिए ब्याज दरों में 45 आधार अंक, 18 और 22 महीने की अवधि की एफडी के लिए 40 आधार अंकों, 30 और 33 महीने की अवधि की एफडी के लिए 35 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी की गई है।

यह कदम मौजूदा बाजार परिस्थितियों में बचत करने वालों के लिए स्थिर और बेहतर रिटर्न सुरक्षित करने का अवसर प्रस्तुत करता है। वरिष्ठ नागरिक 42 महीने की अवधि की एफडी के लिए डिजिटल बुकिंग के जरिए 8.85% तक की एफडी दरों का लाभ उठा सकते हैं, जबकि गैर-वरिष्ठ नागरिक 8.60% तक की ब्याज दरों का लाभ उठा सकते हैं। बजाज फाइनेंस के हेड- फिक्स्ड डिपॉजिट एंड इन्‍वेस्‍टमेंट, सचिन सिक्का ने कहा कि कई निवेश विकल्पों में हमारी बढ़ी हुई दरें स्थिरता चाहने वाले निवेशकों के लिए एक आकर्षक ऑफर पेश करती हैं। पिछले कुछ साल में, लाखों डिपॉजिटर्स ने बजाज ब्रांड पर अपना भरोसा जताया है। हम उन्हें बेहतर अनुभव, अधिक वैल्यू और उनकी बचत के लिए एक सुरक्षित विकल्प प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

31 मार्च, 2024 तक बजाज फाइनेंस की कस्टमर फ्रेंचाइजी लगभग 83.64 MM थी। कंपनी 31 मार्च, 2024 तक 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की डिपॉजिट बुक के साथ देश की सबसे बड़ी डिपॉजिट लेने वाली एनबीएफसी के रूप में उभरी है। 31 दिसंबर, 2023 तक इसके ऐप प्लेटफॉर्म पर नेट यूजर्स 49.19 मिलियन थे। डाटा.आईओ रिपोर्ट के अनुसार, बजाज फिनसर्व ऐप भारत में प्लेस्टोर पर फाइनेंशियल डोमेन में चौथा सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को लगाई फटकार, कहा- हम अंधे नहीं हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 अप्रैल 2024। योग गुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने अपने उत्पादों को लेकर बड़े-बड़े दावे करने वाली कंपनी द्वारा जारी विज्ञापनों पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी। इस पर शीर्ष अदालत ने जमकर फटकार लगाई। […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर