देश की 26 सड़कों पर उतरेंगे हवाई जहाज, गडकरी बोले- ऑटोमोबाइल सेक्टर में 4.5 लाख नौकरियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 फरवरी 2023। “देश के विकास के लिए वाटर पॉवर, ट्रांसपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर और कम्यूनिकेशन बहुत जरूरत है। इससे रोजगार बढ़ेगा और अमृतकाल में देश की अर्थव्यवस्था और भी ज्यादा मजबूत होगी।” यह बात केंद्रीय ट्रांसपोर्ट व हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान कही। 

गडकरी ने कहा, देश में 26 सड़कें ऐसी बन रही हैं, जहां हवाई जहाज उतरेंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। जब इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम होगा तो निवेश आएगा। उद्यम लगेंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे गरीबी दूर होगी। उन्होंने आगे कहा, कि इस बार के बजट में सबसे ज्यादा फंड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दिया गया है।  दरअसल, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा था कि 2023-24 के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का खर्च बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये किया जा रहा है। 

अगले पांच साल में साढ़े चार लाख नौकरी 
गडकरी ने कहा, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने साढ़े चार करोड़ लोगों को नौकरी दी है। आने वाले पांच साल में यह सेक्टर साढ़े चार लाख लोगों को नौकरियां देगा। उन्होंने कहा, इस बार के बजट में हमारे मंत्रालय को दो लाख 70 हजार करोड़ रुपये मिले हैं। उसस मैं छह लाख करोड़ रुपये से अधिक का काम करूंगा। आज हमारे पास 70 हजार करोड़ से अधिक के ऐसेट हैं। 

Leave a Reply

Next Post

जातिवाद पर मोहन भागवत की बयान पर विपक्ष हमलावर, राउत बोले- सत्ता में बैठे लोगों को समझाइए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 फरवरी 2023। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर विपक्ष ने निशाना साधा है। शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने कहा कि उनकी द्वारा कही गई बातें समाज में एकता रखने के लिए बेहद जरुरी हैं, लेकिन […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ