एयरशो रिहर्सल के दौरान पोलिश F-16 विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत; कैमरे में कैद खतरनाक मंजर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वारसॉ 29 अगस्त 2025। मध्य पोलैंड के राडोम में एयर शो के रिहर्सल के दौरान पोलिश वायु सेना का एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें पायलट की मौत हो गई। पोलिश मीडिया के मुताबिक, विमान गुरुवार शाम 5:30 बजे रनवे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। सरकारी प्रवक्ता एडम स्ज्लापका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पायलट की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री दुर्घटनास्थल पर जा रहे हैं। हादसे के बाद इस सप्ताह के अंत में होने वाला एयर शो रद्द कर दिया गया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक विमान को जमीन पर गिरने से पहले बैरल-रोल एरोबैटिक करतब दिखाते दिखाया गया है। इसके बाद वह रनवे पर आकर क्रैश हो जाता है। रनवे से टकराते ही विमान में विस्फोट हो जाता है और वह आग के गोले में तब्दील हो जाता है। वीडियो में आग में घिरा विमान रनवे पर कुछ मीटर तक फिसलता हुआ जाता दिखाई दे रहा है।

घटना भारतीय समयानुसार रात 11 बजे
घटना कथित तौर पर लगभग 1730 GMT यानी भारतीय समयानुसार रात 11 बजे हुई। सशस्त्र बलों के जनरल कमांड ने बताया कि यह दुर्घटना पॉज्नान के पास 31वें टैक्टिकल एयर बेस से उड़ान भरने वाले एक विमान के साथ हुई। किसी भी प्रत्यक्षदर्शी को कोई चोट नहीं आई।

‘वायु सेना और पूरी पोलिश सेना के लिए एक बड़ी क्षति’
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए व्लादिस्लाव कोसिनियाक-कामिज ने बताया कि वे घटनास्थल पर हैं। F-16 विमान दुर्घटना में पोलिश सेना के एक पायलट की मृत्यु हो गई। एक ऐसे अधिकारी, जिन्होंने हमेशा समर्पण और अदम्य साहस के साथ अपने देश की सेवा की। मैं उनकी स्मृति को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह वायु सेना और पूरी पोलिश सेना के लिए एक बड़ी क्षति है।’

Leave a Reply

Next Post

पटना में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, तोड़फोड़ और ईंट- पत्थर फेंके जाने की घटना आई सामने

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 29 अगस्त 2025। बिहार में कांग्रेस और राजद की संयुक्त रैली में पीएम मोदी के लिए कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किए जाने के बाद शुक्रवार को पटना में बड़ा राजनीतिक हंगामा हुआ। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं