‘हिंदू राष्ट्र्र बनाना मेरा लक्ष्य, मैं किसी पार्टी का नहीं’, बागेश्वर धाम वाले बाबा की दो-टूक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गोपालगंज 07 मार्च 2025। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गोपालगंज में हैं। बाबा भोरे प्रखंड के रामनगर गांव स्थित पांच दिवसीय हनुमंत कथा में आए हैं। गुरुवार देर शाम उन्होंने हनुमंच कथा का वाचन किया। बाबा ने कथा की शुरुआत में ही कहा कि जब बिहार में आने का कार्यक्रम बनता है तब कुछ लोगों के पेट में दर्द होने लगता है और लोग अनाप-शनाप करने लगते है। मैं सबको बता दूं कि मैं किसी पार्टी का नहीं हूं। मेरे एक ही उद्देश्य है कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना है और सबको सीताराम का भक्त बनाना है।

भगवान के किये पर सवाल उठाना मूर्खता है
बागेश्वर महाराज ने कहा कि बिहार से ही सबसे पहले हिन्दू राष्ट्र बनाने की आवाज उठेगी और यह कार्य पूर्ण होगा। भगवान जो भी करते है अच्छे के लिए करते है। भगवान के किये पर सवाल उठाना मूर्खता है। भगवान के किये पर खुश होना चाहिए। आप गुरु के द्वारा दिए गए ज्ञान के दीपक को पकड़ कर आगे बढ़ते रहे, आपका कल्याण अवश्य होगा।

बिहार में घर बना कर बस जाऊंगा
उन्होंने आगे कहा कि बिहार में कुछ लोग हमें गाली दे रहे है तो मै उनको बता दूं कि आप जितना गाली दीजिएगा मैं उतना ही बिहार में कथा करते रहूंगा। ज्यादा गाली दीजिएगा तो मैं बिहार में घर बना कर बस जाऊंगा। पांच दिनों तक चलने वाले इस कथा में देश के कोने कोने से लोग पधार रहे हैं। बता दें कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यूपी के कुशीनगर से सड़क मार्ग से संध्या के लगभग पांच बजे मठ पर आये जहां मठ के महंत हेमकांत जी महाराज व अन्य संतजनों के द्वारा बागेश्वर बाबा का स्वागत किया गया। स्वागत के बाद इस अवसर पर देश की प्रख्यात महिला चिकित्सक व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डा शांति राय व मुख्य यजमान अजय राय द्वारा आरती की गई।

Leave a Reply

Next Post

चैंपियंस ट्रॉफी में बतौर ऑलराउंडर चमके अक्षर पटेल, जडेजा से इतर बनाई अपनी छवि

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मार्च 2025। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की हालिया सफलता ने बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल को सुर्खियां बनने का मौका नहीं दिया। भारत के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने के सफर से लेकर उससे पहले तक अक्षर लगातार बल्ले […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक