मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना, 28 सितंबर 2026। राजधानी पटना में सोमवार को भाकपा माले, एआईवाईएफ, एआईएसएफ, एआईएसए समेत विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश मार्च निकाला। गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से शुरू हुआ यह मार्च राजभवन की ओर बढ़ रहा था। प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने यूसीसी बिल के विरोध में भी नारेबाजी की। इसके साथ ही टाउनशिप के नाम पर किसानों की जमीन लेने का मुद्दा भी उठाया गया। मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी केंद्र और बिहार सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी करते नजर आए।

जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोकी राह
जेपी गोलंबर के पास पटना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। इस दौरान भाकपा माले के कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। देखते ही देखते कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और डाकबंगला चौराहे की ओर बढ़ने लगे। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। कुछ देर के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ भी नारेबाजी
प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ भी नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करना चाहती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपनी आवाज दबने नहीं देंगे और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाते रहेंगे। 

मौके पर पुलिस बल तैनात
मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास जारी रहा।

Leave a Reply

You May Like

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग....|....माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी....|.... जमशेदपुर में तीन युवकों पर फायरिंग करके भागे चार शूटर गिरफ्तार....|....सीएम साय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्य तेज, मुआवजा देगी सरकार....|....किशोर के साथ मारपीट कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो....|....छत्तीसगढ़ के जनभागीदारी आधारित नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत का किया स्वागत....|....शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर फिर हुआ पथराव....|....हादसे के बाद राजवाड़ा चौक से सिटी बसें हुई गायब....|....फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह केस में शिकायतकर्ता रोहित भी आरोपी