पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा: पीएम मोदी ने बिलासपुर में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 31 मार्च 2025। पीएम नरेंद्र बिलासपुर पहुंचकर छत्तीसगढ़ को कई अहम तोहफे दिए हैं. इस बीच सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम का स्वागत किया.कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को बधाई दी. इसमें करीब 33,700 करोड़ रुपये की लागत से बिजली, तेल व गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल हैं. बता दें, लोकसभा चुनाव के बाद पीएम का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है.  कार्यक्रम जिले के मोहभट्टा गांव में आयोजित हुआ.पीएम मोदी ने हाथ से रिमोट की बटन क्लिक करते हुए तीन बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया. साथ ही पीएम आवास के हितग्राहियों को संकेतिक रूप से उनके आवास की चाभियां सौंपी।

‘नए जीवन की शुरूआत की बधाई दे रहा हूं’

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि ये सारे प्रोजेक्ट रोजगार के अवसर देने वाले हैं. आज नवरात्रि के शुभ दिन, ‘नववर्ष’ पर प्रदेश के तीन लाख नए परिवार अपने घर में, गृह प्रवेश कर रहे हैं. मुझे यहां लाभार्थियों से मिलने का अवसर मिला. मैं सभी लाभार्थियों को नए जीवन की शुरूआत की बधाई दे रहा हूं.  ये सब इसलिए हो पाया कि आप सबने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया. छत्तीसगढ़ के लाखों घर का सपना पहले की कांग्रेस सरकार ने गवा दिया था. तब मैंने वादा किया था कि ये सपना हमारी सरकार पूरा करेगी. इसलिए हमने विष्णुदेव साय की पहली कैबिनेट में 18 लाख घर बनाने का संकल्प लिया था. आज तीन लाख घर बन चुके हैं, आदिवासी परिवारों के लिए।

‘बहनों से जो वादा किया था सब पूरा किया’ 

पीएम ने कहा-  “हमारी सरकार सिर्फ चार दीवार नहीं बनाती. बल्कि घर बनाती है. इन घरों में लाइट, पानी, बिजली, उज्ज्वला सारी योजनाएं उपलब्ध हैं.ह जारों बहने ऐसी हैं, जिनके नाम पहली बार रजिस्ट्री हुई है. इन माताओं और बहनों की चेहरों की मुस्कान मेरी ताकत हैं. इन घरों के लिए सामान( निर्माण सामग्री)  दिल्ली से नहीं बल्कि स्थानीय लोगों के यहां से आता है. इन घरों के बनने से बहुत से लोगों को छोटे-छोटे काम मिलते हैं. स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलता है.  छत्तीसगढ़ की बहनों से जो वादा किया था, सब पूरा किया।

Leave a Reply

Next Post

मुरादाबाद में नमाजियों को रोकने पर हंगामा... पुलिस से नोकझोंक, लगाए गए धार्मिक नारे, संभल में कड़ी चौकसी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुरादाबाद 31 मार्च 2025। मुरादाबाद में ईदगाह मैदान में नमाजियों को जाने से रोकने पर हंगामा हो गया। लोगों के विरोध जताने पर उनकी पुलिस से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने बताया कि ईदगाह के भर जाने के कारण सुरक्षा के लिहाज से लोगों को […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां