फसल अवशेष जलाने पर दंडात्मक कार्यवाही

indiareporterlive
शेयर करे

पैरे का वर्मी, कम्पोस्ट, मशरूम और उर्जा उत्पादन में किया जा सकता है उपयोग

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर: राज्य शासन द्वारा सम्पूर्ण राज्य में फसल कटाई के पश्चात खेतों में बचे हुए अवशिष्ट को जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। फसल अवशेष को जलाने पर शासन द्वारा दण्डात्मक कार्यवाही की जा सकती है। फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है और मानव व पशु स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। इसलिये किसानांे को इसे नहीं जलाने तथा इसका समुचित प्रबंधन कर लाभ उठाने की अपील की गई है। उप संचालक कृषि बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार फसल अवशेष से वर्मी, नाडेप कम्पोस्ट निर्माण, कृषि यंत्र, रोटावेटर, स्ट्रा बेलर, मल्चर एवं रिपर कम्बाईंडर का उपयोग कर पैरे को मिट्टी मंे मिलाकर कम्पोस्ट बनाया जा सकता है। जिससे मृदा उर्वरता बढ़ेगी एवं कृषि उत्पादन लागत कम होगा। सीड कम फर्टिलाईजर ड्रील का उपयोग कर खरपतवार नियंत्रण, फसल अवशेष का मशरूम उत्पादन में उपयोग कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह फसल अवशेष का बोर्ड रफ कागज बनाने तथा उर्जा उत्पादन के कच्चे माल के रूप में उपयोग कर भी आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।धान के पैरे को यूरिया से उपचार कर पशुओं के लिये पौष्टिक चारा बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Next Post

अयोध्या पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला: बनेगा राम मंदिर, मस्जिद के लिए अलग जगह

शेयर करे अयोध्या : अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने अपना फैसला सुना दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में अब भी फैसला पढ़ा जा रहा है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता में जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़,  जस्टिस एसए […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं