राज्य के तीन जिलों में स्थापित होंगे ग्रामोद्योग प्रक्षेत्र : ग्रामोद्योग की गतिविधियों को विस्तार देने की नई पहल

indiareporterlive
शेयर करे

नवनियुक्त अध्यक्ष श्री तिवारी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कामकाज की समीक्षा की

पंकज गुप्ता

रायपुर, (इंडिया रिपोर्टर लाइव ) 09 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य में ग्रामोद्योग की गतिविधियों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार से जोड़ने की पहल शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा राज्य के दुर्ग, कोण्डागांव एवं सुकमा जिले में ग्रामोद्योग की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामोद्योग प्रक्षेत्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार की विशेष पहल पर संबंधित जिला प्रशासन द्वारा भूमि आबंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दुर्ग जिले के सेलूद ग्राम में स्थापित होने वाले ग्रामोद्योग प्रक्षेत्र में सोलर चरखे से पोनी धागा कताई एवं लूम से कपड़ा बुनाई का प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी अंतिम चरण में है। यहां ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से खादी उत्पादन केन्द्र भी शुरू किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी ने बीते दिनों बोर्ड के अधिकारियों की बैठक लेकर ग्रामोद्योग प्रक्षेत्र की स्थापना सहित विभाग के कामकाज की गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्रामोद्योग के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिले, यह मुख्यमंत्री की मंशा है। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए पूरी शिद्दत से मैदानी स्तर तक प्रयास शुरू करने की बात कही। अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा बुनकर एवं महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के अब तक के प्रयासों की सराहना की और इसे विस्तारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्रामोद्योग ग्रामीण अंचल के लोगों को रोजगार व्यवसाय से जोड़ने का अच्छा माध्यम है। इसके जरिए लोगों को घर बैठे रोजगार उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है।

बैठक में प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा ने खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की वर्तमान गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में 219 ग्रामोद्योग इकाईयां संचालित हैं। इन इकाईयों के संचालन के लिए शासन द्वारा तीन करोड़ 5 लाख रूपए का अनुदान शासन द्वारा दिया गया है। ग्रामोद्योग इकाईयों के माध्यम से 1500 से अधिक लोगों को सीधे रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। खादी उत्पादन केन्द्रों के माध्यम से बड़ी संख्या में बुनकरों को भी रोजगार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी ग्रामोद्योग बोर्ड से जुड़ी महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्री की अच्छी खासी बिक्री हुई, जिससे समूहों को लाभ हुआ है। उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग सामग्री की ऑनलाइन मार्केटिंग एवं मोबाइल एप्प के बारे में भी जानकारी दी और कहा कि दुर्ग, अम्बिकापुर एवं रायगढ़ में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का नवीन भण्डार स्थापित किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक और कदम: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया इन 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर बैन का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

शेयर करेराजनाथ सिंह के मुताबिक- 101 सामानों की लिस्ट को कई स्टेकहोल्डर्स मसलन आर्म्ड फोर्सेस, प्राइवेट इंडस्ट्रीज से कई बार विचार-विमर्श के बाद तैयार किया भारत-चीन के बीच शनिवार को मेजर जनरल लेवल की 8 घंटे बातचीत हुई, देप्सांग, पैंगोंग त्सो लेक और गोगरा से अब तक पीछे नहीं हटा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं