परंपरा, संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा बढ़ावा, युवा महोत्सव में छलक रहा है युवाओं का जोश और उत्साह

indiareporterlive
शेयर करे
  • नारी शक्ति और स्वच्छता विषय पर निबंध प्रतियोगिता

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं की प्रतिभा को आगे लाने के लिये खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा महोत्सव 2019 के आयोजन का सिलसिला जारी है। इस कढ़ी में आज विकासखंड मस्तूरी में युवा महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के 500 से अधिक युवाओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव में युवाओं का जोश और उत्साह छलक रहा था।

मस्तूरी विकासखंड के ग्राम एरमसाही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित युवा महोत्सव में क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण स्कूल और कॉलेज में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महोत्सव के रंग में सभी रंगे हुये थे। लोक नृत्य, लोक गीत, शास्त्रीय नृत्य, एकाकी नाटक, हारमोनियम, तबला, बांसुरी, क्विज, वाद-विवाद, गेंढ़ी, भौंरा, फुगढ़ी, वेशभूषा, फैंसी ड्रेस, चित्रकला, निबंध, तात्कालिक भाषण और स्थानीय व्यंजन बनाने की प्रतियोगिताएं हुई। इन सभी विधाओं में युवा बढ-चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा इस महोत्सव के माध्यम से लोगों के सामने आई। इन युवाओं को पहली बार इस तरह के आयोजन में शामिल होने का मौका मिला। इनके चेहरे पर खुशी के साथ-साथ संतुष्टि के भाव थे।

इस कार्यक्रम में तरह-तरह के वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों द्वारा लोकनृत्य, सुआ, राउत नाचा, करमा, भोजली, गौरा-गौरी, पंथी नृत्य और लोकगीतों के एक से बढ़कर एक प्रदर्शन से समां बंध गया था। एक तरफ नृत्य हो रहे थे, वहीं दूसरी ओर तात्कालिक भाषण में भी युवाओं की क्षमता बाहर आ रही थी। युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो केवल उनको अवसर मिलने का। लोक संस्कृति पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, दहेज प्रथा, नारी शक्ति और स्वच्छता विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। व्यंजन प्रतियोगिता में ठेठरी, खुरमी, फरा, चीला, बोबरा, पपची, देहरौरी आदि छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बहार थी। इस प्रतियोगिता में युवतियों ने उत्साह से भाग लिया। वे अपने घरों से तरह-तरह के व्यंजन बनाकर लाई थी। सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।



Leave a Reply

Next Post

भूपेश सरकार एनएमडीसी की माईनिंग लीज बढ़ाएगी: एनएमडीसी के सीएमडी ने की मुलाकात

शेयर करे छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल नगरनार में 1200 करोड़ रूपए की आवासीय परियोजना का कार्य करेगी  एनएमडीसी और सीएमडीसी मिलकर सरायपाली के हीरा धारित क्षेत्र में करेंगे पूर्वेक्षण का काम  एनएमडीसी राज्य सरकार को माईनिंग से संबंधित 600 करोड़ रूपए की बकाया राशि का करेगी भुगतान  रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार