लाॅकडाउन के दौरान खाद्यान्न का भण्डारण एवं परिवहन समय सीमा में सुनिश्चित करने का निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

बिलासपुर 22 जुलाई 2020। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर के आदेशानुसार नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण एवं रोकथाम हेतु 23 जुलाई से 31 जुलाई तक जिले में लाॅकडाउन रहेगा। इस दौरान उचित मूल्य दुकानों में माह जुलाई एवं अगस्त का राशन भण्डारण समय सीमा में सुनिश्चित करने और जिले के प्रदाय केन्द्रों में जहां चावल की आवश्यकता है वहां चावल का परिवहन कराने निर्देश दिया गया है।

केन्द्रीय एवं राज्य भंडार गृह निगम के जिन गोदामों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न का वितरण एवं भण्डारण कराया जा रहा है वहाॅ शाखा प्रबंधक द्वारा साबुन, सेनेटाईजर, मास्क की पर्याप्त व्यवस्था करने और यदि सेनेटाईजर की व्यवस्था नहीं है, तो लिक्विड हैण्ड वाश अथवा साबुन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने कहा गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक गोदाम के मुख्य द्वार पर हाथ धोने हेतु अनिवार्यतः व्यवस्था रखने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली कार्य में संलग्न अधिकारी, कर्मचारियों, परिवहनकर्ता, उनके हमालो एवं उनके द्वारा प्रयुक्त भारी वाहनों  को पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग करते हुए आवागमन हेतु छूट प्रदाय करने का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 23 जुलाई 2020।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिसाहू दास महन्त की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय श्री महंत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  मुख्यमंत्री […]

You May Like

'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला