छत्तीसगढ़: कवर्धा में युवक को जलाकर मार डाला, तालाब में मिली अधजली लाश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कवर्धा 24 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में शनिवार को एक युवक की लाश अधजली हालत में तालाब में मिली। पुलिस ने बताया कि लाश को देखकर लग रहा है कि पहले उसकी हत्या की गई इसके बाद लाश को जलाया गया। परिजनों के मुताबिक युवक शुक्रवार से लापता था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया। मृतक का नाम रोहित है। युवक की मौत का पता लगते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन भागकर मौके पर पहुंचे और फूट-फूटकर रोने लगे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद सही बात सामने आएगी। वहीं युवक के गले में गमछा भी मिला, जिससे साफ पता चलता है कि युवक की गला घोंट कर हत्या की गई। इसके बाद उसे जलाया गया है। शव से मृतक की जीभ भी बाहर आ गई थी।

शुक्रवार को घर ने निकला था बाहर
पुलिस उसके परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। परिजनों का कहना है कि रोहित शुक्रवार को घर से निकला था। मगर फिर वापस ही नहीं लौटा। शाम के वक्त भी हमने उसकी तलाश की थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली थी। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। इस मामले को लेकर एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने कहा है कि जिस तरह से शव मिला है। उससे मामला हत्या का लग रहा है।

Leave a Reply

Next Post

शिवपाल यादव के पहले ही दांव से सपा में खलबली, डैमेज रोकने को एक्टिव हुए अखिलेश; आजम खान के पास भेजा दूत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 24 अप्रैल 2022। शिवपाल यादव की आजम खान से मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) में खलबली मच गई है। अब तक नेताओं की नाराजगी को हल्के में ले रहे अखिलेश यादव डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। बुरे समय में दरकिनार किए जाने की […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म