पीएम मोदी के चन्नई दौरे से पहले भाजपा पदाधिकारी की हत्या, जांच में जुटे सभी उच्च अधिकारी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चेन्नई 25 मई 2022। तमिलनाडु भाजपा के पदाधिकारी बालाचंदर की मंगलवार देर शाम चेन्नई में एक अज्ञात गिरोह ने हत्या कर दी। हमले में घायल होने पर उन्हें राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय बालचंदर के रूप में हुई है, जो भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति शाखा के चेन्नई केंद्रीय जिला सचिव थे।

चेन्नई के चिंताद्रिपेट पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सभी उच्च अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हत्या एक गली के अंदर हुई है जो मुख्य सड़क से दूर थी। हमारे लिए कोई ब्यौरा देना जल्दबाजी होगा। हम जानकारी जुटा रहे हैं। भाजपा के एक नेता ने बताया कि हत्या शाम छह से सात बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा, “हमें बताया गया था कि यह एक आंतरिक पारिवारिक मुद्दा है जिसके कारण हत्या हुई।” स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना चिंताद्रिपेट में शाम करीब साढ़े सात बजे उस वक्त हुई जब बालचंदर एक दुकान पर थे। पथराव करने से पहले अज्ञात गिरोह के सदस्यों ने उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।

वहीं तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने द्रमुक शासन के तहत कानून व्यवस्था की आलोचना करते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘यहां किसी के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। सरकार निष्क्रिय है और पुलिस आम आदमी के किसी काम की नहीं है। पुलिस को तुरंत हत्यारों को ढूंढ़कर गिरफ्तार करना चाहिए।”

कल चेन्नई जा रहे हैं पीएम मोदी

बालचंदर पार्टी के चेन्नई सेंट्रल एससी/एसटी विंग के अध्यक्ष थे। बता दें कि तमिलनाडु के लिए परियोजनाओं को लॉन्च करने के वास्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन बाद चेन्नई जाने वाले हैं। उससे पहले हुई इस हत्या पर ज्यादा जानकारी आना अभी बाकी है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को चेन्नई के जेएलएन इंडोर स्टेडियम में 31,400 करोड़ रुपये से अधिक की 11 परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा, परियोजनाओं से क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक समृद्धि में सुधार करने में मदद मिलेगी, कई क्षेत्रों पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा और रोजगार के अवसर पैदा करने में भी मदद मिलेगी। इन परियोजनाओं को बुनियादी ढांचे के विकास को बढ़ावा देने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और क्षेत्र में जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जाता है।

Leave a Reply

Next Post

परिवारवादी दल लोकतंत्र के सबसे बड़े दुश्मन, पीएम का हैदराबाद में टीआरएस पर सीधा निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 26 मई 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित रैली में परिवारवाद पर फिर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी में परिवारवाद को खत्म करना हमारा संकल्प है।  पीएम ने कहा कि परिवारवादी दल एक […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग