तेज रफ्तार एम्बुलेंस और स्कूटी में हुई भिड़ंत, छह साल की मासूम की मौत, कई घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर 11 नवंबर 2025। गीदम रोड़ में मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस व स्कूटी में भिड़ंत हो गई, इस घटना में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, वही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि गीदम रोड़ निवासी नेहा सिंह अपनी बेटी जान्हवी 6 वर्ष , विकास 26 वर्ष, नीतू 22 वर्ष, 1 वर्ष का बच्चा सभी को लेकर घर से विद्या ज्योति स्कूल जा रहे थे कि अचानक सामने से आ रही एम्बुलेंस से टक्कर हो गई, इस हादसे में जान्हवी की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए, घटना की जानकारी लगते ही परिजनों से लेकर आसपास के लोग हॉस्पिटल आ पहुँचे।

बताया जा रहा कि कोंडागाँव निवासी एक परिवार शुक्रवार को दर्शन करने के लिए पूरी गए हुए थे, वही वापस लौटने के दौरान कोटपाड़ के पास बन रहे नए सड़क में कार का पहिया स्लिप हो गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे जा पहुँचा, घायलों को बेहतर उपचार के लिए कोटपाड़ के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उसमें से एक को बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया, एम्बुलेंस चालक जैसे ही मरीज को लेकर गीदम रोड़ पहुँचा की स्कूटी चालक से टक्कर हो गई, इस घटना के बाद बच्ची की मौत हो गई, वही शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, वही मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, कई माओवादियों के मारे जाने की खबर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजापुर 11 नवंबर 2025। जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार, जवानों ने इलाके में घेराबंदी करते हुए नक्सली नेताओं को घेर लिया है। कुछ नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग