दुनिया में शांति और विभाजन पाटने में भारत अहम, बोले यूएन महासभा के अध्यक्ष

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 जनवरी 2024। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासभा के अध्यक्ष (पीजीए) डेनिस फ्रांसिस ने मंगलवार को कहा कि दुनिया में स्थायी शांति के लिए और विभाजन को पाटने में भारत की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। फ्रांसिस ने भारत को संयुक्त राष्ट्र का एक अहम सदस्य बताते हुए कहा कि पीजीए के तौर पर वह भारत से अनुरोध करेंगे कि भारत वैश्विक विभाजन को पाटने के लिए अपनी नेतृत्वकारी पहलों को जारी रखे। फ्रांसिस ने एक साक्षात्कार में कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत में विविधता में एकता वास्तव में बरकरार है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भारत सार्वभौमिकता के सिद्धांतों से भी अत्यंत आसानी से जुड़ता है, जो राज्यों की संप्रभु समानता के लिए संयुक्त राष्ट्र का आधार है। यूएन महासभा अध्यक्ष ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में, जहां संयुक्त राष्ट्र के सदस्य विभाजित हैं, महासभा के अध्यक्ष के रूप में सदस्य देशों के बीच विश्वास बहाली के प्रयास में नेतृत्व के लिए भारत की ओर देखते हैं। 

भारत को वैश्विक हित के लिए प्रयास जारी रखने को करेंगे प्रोत्साहित
फ्रांसिस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में भारत की सक्रिय भूमिका को देखते हुए वे उसे बातचीत, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय, मानवीय और मानवाधिकार कानूनों के जरिये स्थायी शांति और वैश्विक असमानता को समाप्त करने के अपने प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा, वैश्विक राजनीतिक में जारी तनाव, संघर्ष व अनिश्चितता के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन मानव समुदाय के अस्तित्व के लिए खतरा बना हुआ है।

तेज व सतत विकास के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने की बेहतर स्थिति में है भारत
फ्रांसिस ने यह भी कहा कि भारत पूरी दुनिया को तीव्र और सतत विकास के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए बेहतर स्थिति में है। लिहाजा, भारत इस दिशा में आगे बढ़ते हुए दुनिया को नेतृत्व देना जारी रखे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दक्षिण-दक्षिण और त्रिकोणीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भी भारत ने निर्विवाद रूप से सच्चा नेतृत्व किया है। इसके अलावा भारत संयुक्त राष्ट्र के नियमित बजट में अहम योगदान देता है और लगातार संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सैनिकों के शीर्ष योगदानकर्ता के रूप में स्थान रखता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर फ्रांसिस 22 से 26 जनवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरान वे भारतीय नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे और नागरिक समाज, प्रमुख थिंक टैंक के साथ जुड़ेंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय दौरे भी करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को झटका, इस खिलाड़ी को नहीं मिला भारत का वीजा, बौखलाए बेन स्टोक्स

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 जनवरी 2024। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज गुरुवार (25 जनवरी) को शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। शुरुआती मुकाबले से पहले इंग्लैंड की टीम […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं