केजरीवाल का केंद्र पर निशाना, कहा- देश में भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है ‘आप’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 फरवरी 2024। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी (आप) से है इसलिए ये लोग किसी भी तरह से हमें कुचलना चाहते हैं। केजरीवाल ने आज दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद कहा,‘‘ इस सदन में हमारा बहुमत है। इन्हें काफी दिनों से लग रहा है कि वे केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे और आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी। केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे? एक केजरीवाल को गिरफ्तार करोगे तो भारत मां की कोख से एक लाख केजरीवाल और पैदा हो जाएंगे। हमारे ऊपर चारों तरफ से एक के बाद एक हमले कर रहे हैं। अब लोग सवाल पूछने लगे हैं कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं। आज अगर भाजपा को भविष्य का खतरा है तो केवल आम आदमी पार्टी से है इसलिए भाजपा हर हाल में आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहती है।”

उन्होंने कहा,‘‘ आज पूरी जिम्मेदारी के साथ और बिना किसी अहंकार के यह कहना चाहता हूं कि अगर 2024 में भाजपा लोकसभा चुनाव नहीं हारी, तो 2029 के अंदर आम आदमी पार्टी इस देश को भाजपा से मुक्ति दिलाएगी। आम आदमी पार्टी मात्र 12 साल पहले बनी है और अभी यह केवल 12 साल का एक बच्चा है और इस 12 साल के बच्चे ने इतनी बड़ी बड़ी पाटिर्यों को लोहे के चने चबवा दिए।” मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ आज जनता में इस बात की भी चर्चा है कि ये लोग आम आदमी पार्टी के पीछे इसलिए पड़े हैं क्योंकि ये दिल्ली की हार को पचा नहीं पा रहे हैं।

मई, 2014 में जबरदस्त बहुमत के साथ मोदी जी केंद्र की सत्ता में आए थे। उसके बाद हरियाणा और महाराष्ट्र जीते और एक अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा चला था। ऐसा लग रहा था कि इस घोड़े को कोई नहीं रोक पाएगा लेकिन 2015 में जब ये घोड़ा दिल्ली पहुंचा, तो दिल्ली की दो करोड़ की जनता ने इसे रोक लिया।” उन्होंने कहा,‘‘ इन्हें सबसे बड़ी तकलीफ इस बात की है कि ‘आप’ की सरकार जो काम कर रही है, इनके पास उसकी कोई काट नहीं है। सबसे पहले हमने दिल्ली-पंजाब में 24 घंटे और मुफ्त बिजली कर दी।

भाजपा को चुनौती देता हूं कि 30 साल से गुजरात, 15 साल से मध्यप्रदेश और 10 साल से उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार है, किसी एक राज्य में बिजली मुफ़्त और 24 घंटे करके दिखा दो। भाजपा शासित इन राज्यों में घंटों पावर कट लगते हैं और बहुत महंगी बिजली है।” केजरीवाल ने कहा ,‘‘अब ये लोग ऑपरेशन लोटस कर रहे हैं। न जाने कितने ऑपरेशन लोटस कर लिए, लेकिन फिर भी ये लोग हमे तोड़ या खरीद नहीं पाए क्योंकि हमने कोई गलत काम नहीं किया है।

दूसरे राज्यों में इन लोगों ने जिनको तोड़ा या खरीदा है, उन लोगों ने गलत काम किए थे। उनको भाजपा का संरक्षण चाहिए था इसलिए वह अपनी पार्टी छोड़कर इनके साथ चले गए।” उन्होंने कहा कि आजकल इन लोगों ने एक अफवा फैला रखी है। बस एक बार लोकसभा चुनाव हो जाएं, उसके बाद संविधान बदल कर दिल्ली को पूरी तरह से केंद्र शासित राज्य बना देंगे और विधानसभा खत्म कर देंगे। आज भाजपा यह स्पष्ट कर दे कि लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली की विधानसभा को भंग करेंगे की नहीं। इसी बात पर चुनाव हो जाए। ये विधानसभा भंग करेंगे या नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

पुलवामा हमले में शहीद के परिजनों से किए वादों को पूरा नहीं करने पर अदालत का मप्र सरकार को नोटिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 फरवरी 2024। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए एक जवान के परिजनों से किए गए वादों को पूरा नहीं करने से संबंधित मामले में राज्य सरकार से अगले सप्ताह तक जवाब मांगा है। उच्च न्यायालय ने इस […]

You May Like

बांग्लादेश में हिंदू नेता की बेरहमी से हत्या, भारत ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उठाए सवाल....|....सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराई कार, चार की मौत और महिला समेत दो घायल, जिला अस्पताल रेफर....|....ताइवान पर ड्रैगन की दोहरी रणनीति, ADIZ में घुसे 14 चीनी विमान; जवाब में ताइपे की कड़ी नजरबंदी....|....महबूबा ने भाजपा पर साधा निशाना: कहा- 'कब्रें खोदना बंद करें; मुगलों के वंशज हम में नहीं रजवाड़ों में मिलेंगे'....|....'दुनिया की शीर्ष सैन्य शक्ति बनेगा भारत', राजनाथ बोले- 2029 तक तीन लाख करोड़ के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य....|....भारत में स्थापित होगा इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस का मुख्यालय, सरकार खर्च करेगी 150 करोड़ रुपये....|....लगातार मजबूत हो रहा भारत का रक्षा क्षेत्र, वार्षिक उत्पादन 1.75 लाख करोड़ पहुंचने की संभावना....|....पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों को धमकाने के आरोपों पर CM सरमा का जवाब, कहा- कांग्रेस ने असम को बदनाम किया....|....संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विस्तार की वकालत, IGN अध्यक्ष बोले- भारत सीट का प्रमुख दावेदार....|....चेन्नई लायंस ने इंडियनऑयल अल्टीमेट टेबल टेनिस नीलामी में चीनी पैडलर फैन सिकी को सबसे अधिक कीमत पर खरीदा