ओडिशा में एक और ट्रेन हादसा, मालगाड़ी की 5 बोगियां पटरी से उतरीं

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बरगढ़ 05 जून 2023। ओडिशा में एक और ट्रेन हादसे की खबर है। ओडिशा के बरगढ़ में मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना बरगढ़ जिले में सांभरधारा के पास हुई है। चूना पत्थर ले जा रही एक मालगाड़ी के करीब पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं। अधिकारियों ने बताया कि चूना पत्थर ले जा रही एक मालगाड़ी की पांच बोगियां उस वक्त पटरी से उतर गईं, जब वह डूंगरी से बरगढ़ जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना एक ‘प्राइवेट साइडिंग’ के अंदर हुई जो एक कंपनी के स्वामित्व में है और इसका रखरखाव तथा संचालन रेलवे द्वारा नहीं किया जाता है। अधिकारियों ने बताया कि, ‘डूंगरी लाइमस्टोन माइन्स’ और ‘एसीसी सीमेंट प्लांट, बरगढ़’ के बीच एक निजी नैरो गेज रेल लाइन है। यहां मौजूद लाइन, वैगन, लोको सब कुछ निजी कंपनी के स्वामित्व में हैं। यह किसी भी तरह से भारतीय रेलवे प्रणाली से जुड़ा हुआ नहीं है और इसी लाइन पर घटना आज सुबह हुई। गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर जिले में पिछले सप्ताह कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने तथा फिर एक मालगाड़ी से टकराने से हुए भीषण हादसे में कम से कम 275 लोगों की मौत हो गई। 

Leave a Reply

Next Post

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चुनी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप टीम, कोहली की जगह बाबर, तीन भारतीय भी शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 जून 2023। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच है। सात जून से शुरू होने वाले इस मैच से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की टीम चुनी है। इस टीम में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग