धर्मेन्द्र के 85वें बर्थडे पर हेमा मालिनी ने शेयर की अपनी तस्वीरें

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

धर्मेन्द्र के 85वें बर्थडे पर उनकी पत्नी और ऐक्ट्रेस हेमा मालिनी ने उनके साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए धर्मेन्द्र के लिए हेमा मालिनी ने कई बातें भी कही हैं।

इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए हेमा मालिनी ने लिखा, ‘आज हम धरम जी का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यह आप सबका प्यार और स्नेह ही है जो हमारी फिल्में आज भी देख रहे हैं और तारीफें कर रहे हैं कि आज भी हम उनकी यादों में ताज़ा हैं। यही है जो हमें प्रेरित करता रहता है और हमें एक-दूसरे के साथ-साथ अंत तक आपके आशीर्वाद की जरूरत है। आप सबके प्यार के लिए शुक्रिया।’

सनी देओल ने भी पापा धर्मेन्द्र को बर्थडे विश करते हुए एक शानदार ऐक्टर और दुनिया में सबसे बेहतरीन व्यक्तित्व वाला इंसान कहा है। सनी ने लिखा है, ‘दुनिया आपसे प्यार करती है। हमेशा खुश रहिए। हम बस यूं ही आपको देखना चाहते हैं। आपने अपने सारे दर्द हमें दे दें। हम सब आपसे प्यार करते हैं पापा।’

धर्मेन्द्र के बेटे बॉबी देओल ने भी अपने पापा को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। बॉबी देओल के बचपन की इस तस्वीर में धर्मेंद्र काफी यंग नजर आ रहे हैं. नन्हे बॉबी पापा धर्मेंद्र की गोद में बैठे दिखाई पड़ रहे हैं. वह उन्हें गाल पर किस कर रहे हैं। धर्मेंद्र के हाथ में एक ग्साल है. दोनों ने मैचिंग पैटर्न की शर्ट पहनी हुई है और बाप-बेटे की ये जोड़ी काफी क्यूट लग रही है. तस्वीर के साथ बॉबी ने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है।

बॉबी ने लिखा, “लव यू पापा… हैप्पी बर्थडे.” इस कैप्शन के साथ बॉबी ने हर्ट और हग करने वाला इमोजी भी बनाया है. तस्वीर को धर्मेंद्र के करोड़ों फैन्स ने शेयर किया है। कमेंट बॉक्स में ढेरों लोगों ने धर्मेंद्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल इन दिनों अपनी वेब सीरीज आश्रम को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

महादेव घाट होगा आकर्षण का केन्द्र : किड्स प्ले ग्राउंड, फाउन्टेन, फुडपार्क और विद्युत साज-सज्जा करेगी सैलानियों को आकर्षित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 08 दिसम्बर 2020। महादेव घाट एनीकट परिक्षेत्र को यहां आने वाले सैलानियों और आगान्तुकों के लिए आकर्षक बनाने के लिए निर्माण और विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ 30लाख 41 हजार रूपए खर्च किए जाएंगे। दुर्ग एवं रायपुर जिले के अंतर्गत एनीकट परिक्षेत्र में […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़