प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान- फ्रांस के मार्सिले में नया वाणिज्य दूतावास खोलेगा भारत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पेरिस 15 जुलाई 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारत फ्रांस के दक्षिणी शहर मार्सिले में वाणिज्य दूतावास खोलेगा। मोदी ने यहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। मोदी ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भारत और फ्रांस के लोगों के बीच लंबे समय से गहरे संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत मार्सिले में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलेगा।

मोदी ने फ्रांस में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों को दीर्घकालिक वीजा देने के फ्रांस के फैसले का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम फ्रांसीसी विश्वविद्यालयों को भारत में अपना परिसर खोलने के लिए आमंत्रित करते हैं।” मोदी ने कहा कि फ्रांस दिल्ली में बन रहे राष्ट्रीय संग्रहालय में साझेदार है। उन्होंने अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय एथलीट इन खेलों को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं खेलों की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए राष्ट्रपति मैक्रों और उनकी टीम को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। ”  

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली वालों के लिए अच्छी खबर, यमुना का जलस्तर रात 10 बजे कम होकर 208.02 मीटर पर आया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जुलाई 2023। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शुक्रवार रात दस बजे घटकर 208.02 मीटर के स्तर पर आ गया। हालांकि, शहर के कई प्रमुख इलाके अब भी जलमग्न हैं। यमुना में पानी का […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए