सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से ताला तोड़ 30 युवक फरार, स्टाफ के साथ की थी बदसलूकी और धक्का-मुक्की

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मोगा 21 मई 2026। मोगा के गांव जनेर स्थित सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से बुधवार शाम 7.30 बजे करीब 28 से 30 मरीज स्टाफ के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की करने के बाद गेट के ताला तोड़ कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, थाना कोट इसे खां के अंतर्गत आने वाले गांव जनेर के सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में बुधवार शाम करीब 7.30 बजे अचानक माहौल गरमा गया। सेंटर में उपचाराधीन मरीजों की किसी बात को लेकर वहां तैनात स्टाफ सदस्यों के साथ तीखी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि मरीजों ने स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी और उन्हें पीछे धकेलते हुए गेट के ताला तोड़ कर मुख्य गेट से बाहर भाग निकले। 

सेंटर में भर्ती थे कुल 95 मरीज
बताया जा रहा है कि इस सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में कुल 95 मरीज अपना इलाज करवा रहे थे। इनमें से करीब 28 से 30 युवक मौका पाकर वहां से भागने में कामयाब रहे, जबकि बचे मरीज केंद्र में ही मौजूद हैं। सारी घटना सेंटर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही कोट इसे खां थाने की पुलिस और उच्चाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फरार हुए युवकों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों और उनके घरों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। सेंटर के आसपास लगे कैमरों को चेक किया जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि मरीज किस दिशा में भागे हैं। पुलिस ने सेंटर के कर्मचारियों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई  शुरू कर दी है।

सिक्योरिटी गार्ड्स ने बताया कि उनके ऊपर युवकों ने हमला किया बाद में गेट तोड़ कर भागे मौके पर ही कुछ मरीजों को पकड़ लिया गया, 30 के करीब युवक भागने में कामयाब हो गया

Leave a Reply

Next Post

फीफा विश्वकप में दिखेगा भारत का रंग, टीम इंडिया नहीं फिर भी चमकेंगे भारतीय मूल के खिलाड़ी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 मई 2026। फीफा विश्वकप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। भले ही भारतीय फुटबॉल टीम इस बार भी विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर जगह नहीं बना सकी, लेकिन भारतीय मूल के कुछ खिलाड़ी दुनिया के इस […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय