“हम लोग 300 सीटें पार कर रहे”, तेजस्वी बोले- पीएम को उनकी तीन ‘महबूबा’ बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई चुनाव हरवा रही

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 30 मई 2024। लोकसभा चुनाव के चलते बिहार का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर प्रहार कर रही हैं। इस बीच बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को उनकी तीन ‘महबूबा’ बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई चुनाव हरवा रही हैं।

“4 जून के बाद कुछ बड़ा होगा”
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज प्रचार का अंतिम दिन है… इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। हम लोग 300 सीटें पार कर रहे हैं। पीएम मोदी को उनकी तीन ‘महबूबा’ बेरोजगारी, गरीबी और महंगाई चुनाव हरवा रही हैं। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि जब से हमने कहा है कि 4 जून के बाद हमारे चाचा(नीतीश कुमार) अपनी पार्टी को बचाने के लिए कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, तब से वे प्रचार में नहीं निकले हैं। प्रशासन का काम गवर्नर देख रहे हैं। ये चीजें दिखाती हैं कि 4 जून के बाद कुछ बड़ा होगा।

इधर, वीआईपी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने प्रधानमंत्री पर प्रहार करते हुए कहा कि अब प्रधानमंत्री का समय खत्म हो गया है। वह अब आराम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे कन्याकुमारी से लौटेंगे तो फिर सीधा गुजरात जाएंगे और आराम करेंगे। अंतिम चरण चुनाव में आठ सीट हैं और यह आठों सीट भी हम लोग जीतने वाले हैं।

Leave a Reply

Next Post

"राहुल गांधी को हरी और लाल मिर्च का भी ज्ञान नहीं", गिरिराज सिंह ने कहा- इससे बड़ी मूर्खता और कुछ नहीं होगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 30 मई 2024। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें भारत की दशा और दिशा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल