‘कांग्रेस मेरी सांप से तुलना कर रही और चुनाव में वोट मांग रही’, कोलार में बोले पीएम मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरू 30 अप्रैल 2023। कर्नाटक चुनाव के लिए कोलार में आज पीएम मोदी ने रैली की। इस रैली के दौरान उन्होंने जमकर विपक्ष पर निशना भी साधा। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने सबसे पहले वहां मौजूद लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कांग्रेस और जेडीएस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों ही पार्टियां कर्नाटक के विकास में रोड़ा बन रही है। ये दोनों ही पार्टियां मिलकर जितना चाहे उतना खेल लें, लेकिन कर्नाटक की जनता उन्हें क्लीन बोल्ड करने वाली है। 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कोलार में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने जमकर कांग्रेस-जेडीएस पर वार किया है। उन्होंने कहा कि जितने दिन यहां कांग्रेस-जेडीएस का गठबंधन रहा, कर्नाटक के विकास पर ब्रेक लग गया था। भाजपा का संकल्प कर्नाटक को भारत का नंबर-वन राज्य बनाने का है। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक का ये चुनाव सिर्फ आने वाले पांच वर्षों के लिए सांसद, मंत्री या मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं है, बल्कि आने वाले 25 सालों में विकसित भारत के रोडमैप की नींव को सशक्त करने का है।

कर्नाटक को चाहिए डबल इंजन सरकार 

पीएम मोदी के अनुसार कर्नाटक के विकास के लिए राज्य को डबल इंजन सरकार की जरूरत है। डबल इंजन सरकार आने से राज्य में विकास तेजी से अपनी गति पकड़ेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार आनुनिक कनेक्टिविटी के लिए जो काम कर रही है उससे पूरे क्षेत्र में नई संभावनाएं बनेगी। बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे यहां के किसानों और इंडस्ट्री दोनों के लिए नए अवसर प्रदान करेगा। 

किसानों के लिए काम कर रही है भाजपा 

किसानों पर बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बाजपा सरकार बीज से लेकर बाजार तक किसानों के लिए काम कर रही है। कांग्रेस की सरकार ने कभी भी किसानों के लिए नहीं सोचा। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के जो पैसे भेजती है उसमें यहां कि भाजपा सरकार चार हजार और जोड़ देती है। इससे कर्नाटक के लाखों किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपये पहुंचे हैं। 

दिनों दिन कांग्रेस की बढ़ रही है नफरत
 

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उनके खिलाफ कांग्रेस की नफरत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जंग में सबसे ज्यादा तकलीफ कांग्रेस को ही हो रही है। कांग्रेस के लोग धमकियां दे रहे हैं। कभी कोई मोदी तेरी कब्र खुदेगी कहता है तो कोई सांप से तुलना करते हुए वोट मांग रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम की सांप से तुलना करने के बाद मोदी ने सांप को शंकर भगवान के गले की शोभा बताई है। उन्होंने देश की जनता ईश्वर का रूप बताया है।  बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को होने वाला है, वहीं 13 मई को चुनाव का परिणाम निकलेगा।  

Leave a Reply

Next Post

सूडान में फंसे 229 और लोगों को सुरक्षित वापस लाया भारत; अब तक 1954 लोग स्वदेश लौट चुके

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अप्रैल 2023। भारत हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के अपना अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी’ चला रहा है। इसके तहत रविवार को 229 लोगों के एक और समूह को सुरक्षित लाया गया। इन सभी लोगों को बेंगलुरु लाया गया। इससे एक दिन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं