कावेरी जल विवाद: कर्नाटक बंद से जनजीवन प्रभावित; 44 उड़ानें रद्द, राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी रोकीं बस सेवाएं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बंगलूरू 29 सितम्बर 2023। तमिलनाडु के साथ कावेरी जल बंटवारा विवाद पर कर्नाटक बंद के कारण केंम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने आने-जाने वाली 44 उड़ाने रद्द कर दी। ऐसे ही राज्य परिवहन निगम ने भी कावेरी जल बंटवारा विवाद के कारण मैसूरू, मांड्या और चामराजनगर जिलों में अपनी बस सेवाएं रोक दी। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया, ‘हमने आज 44 उड़ानें रद्द की हैं, जिसमें बंगलूरू एयरपोर्ट से जाने वाली 22 और उतनी ही वहां आने वाली उड़ानें शामिल है।’ दूसरी तरफ कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम बताया कि राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में केवल 59.88 बसें ही संचालन में है। हालांकि, कर्नाटक बंद की वजह से उड़ाने रद्द और बस सेवाओं पर रोक लगने के कारण कई यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। 

कर्नाटक बंद के कारण बंगलूरू एयरपोर्ट, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन वीरान नजर आया। कावेरी जल बंटवारा विवाद को लेकर किसान और कन्नड़ समर्थक संगठन एयरपोर्ट के बाहर प्रदर्शन करते दिखे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने 12 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया है। बस स्टैड पर भी प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर नारेबाजी की। कावेरी जल बंटवारा विवाद को लेकर प्रदर्शनकारियों ने बंगलूरू, मैसूरू, मांड्या और चामराजनगर के कई सड़कों को ब्लॉक भी कर दिया। 

Leave a Reply

Next Post

इंफाल में कल रात फिर भड़की हिंसा, आज सुबह स्थिति काफी हद तक शांत; तनाव के बीच कर्फ्यू में दी गई ढील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 29 सितम्बर 2023। मणिपुर की इंफाल घाटी में गुरुवार रात एक बार फिर हिंसा भड़क गई। यहां मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के खाली पैतृक आवास पर हमला करने का प्रयास किया गया। साथ ही रात भर हिंसक झड़पें चलीं। हालांकि, शुक्रवार सुबह स्थिति काफी हद […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं