धोनी के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रैना को लिखी चिट्‌ठी कहा- आपके लिए रिटायरमेंट शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता

indiareporterlive
शेयर करे

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हे चिट्ठी लिखी थी, इसी दिन रैना भी रिटायर हुए थे

मोदी ने रैना को लिखा- मुरादनगर से लखनऊ और फिर टीम इंडिया का सफर वास्तव में बड़ी उपलब्धि

संन्यास के लिहाज से आप काफी युवा और ऊर्जावान हैं

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 अगस्त 2020। 15 अगस्त को एमएस धोनी के साथ संन्यास का ऐलान करने वाले सुरेश रैना को प्रधानमंत्री मोदी ने लेटर लिखा। यह लेटर रैना ने ट्विटर पर शेयर किया। मोदी ने रैना की बैटिंग और फील्डिंग स्किल्स को सराहा। 2011 वर्ल्ड कप जीत में उनका अहम रोल बताया। मोदी ने लिखा- आपके लिए मैं रिटायरमेंट शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहता। संन्यास के लिहाज से आप अब भी काफी युवा और ऊर्जावान हैं।

33 साल के रैना ने प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा- मेरे जैसे प्लेयर्स मैदान पर देश के लिए खून-पसीना बहाते हैं। जब उन्हें देश के लोगों और खासतौर पर प्रधानमंत्री से सराहना मिलती है तो इससे बढ़कर कुछ नहीं हो सकता।

https://twitter.com/ImRaina/status/1296651450974498817?s=20

आप शानदार प्लेयर

प्रधानमंत्री ने रैना को लिखा- 15 अगस्त को आपने संन्यास का ऐलान किया। यह जिंदगी के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक है। हालांकि, आप के अंदर अब भी वही ऊर्जा है। मैदान पर शानदार पारी खेलने के बाद आप अब जिंदगी की एक और इनिंग के लिए ‘पैड’ (बैटिंग पर जाने से पहले क्रिकेट गियर पहनना) कर रहे हैं। आपने मुरादनगर से लखनऊ और फिर टीम इंडिया तक का शानदार सफर किया।

2011 वर्ल्ड कप का जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा- आप सिर्फ बेहतरीन बैट्समैन ही नहीं, बल्कि उपयोगी गेंदबाज भी रहे। आपकी जबरदस्त फील्डिंग की दुनिया कायल है। टी-20 जैसे मुश्किल फॉर्मेट में भी आपकी कामयाबी याद रखी जाएगी। 2011 वर्ल्ड की जीत में आपके योगदान को देश हमेशा याद रखेगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद के मोटेरा में क्वॉर्टर फाइनल खेला गया था। मैंने आपकी वो बेहतरीन इनिंग देखी थी। मैं खुशकिस्मत हूं कि मैंने वो इनिंग और आपके क्लासिक कवर ड्राइव देखे।

मैदान के बाहर भी आपने मिसाल पेश की

प्रधानमंत्री ने रैना के मैदान के बाहर भी योगदान को याद किया। कहा- खिलाड़ी सिर्फ मैदान ही नहीं, बल्कि मैदान के बाहर भी अपने कामों के लिए याद किए जाते हैं। ये युवाओं के लिए मिसाल बनेंगे। कॅरियर में आपको मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। लेकिन, आपने साहस से इनका सामना किया। आपने टीम और देश का नाम रोशन किया। महिला सशक्तिकरण और स्वच्छ भारत अभियान में आपने सहयोग दिया। प्रियंका (पत्नी), ग्रेसिया और रियो (बच्चों के नाम) के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करें। देश को योगदान के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस पार्टी ने भेजा ताजा करेला, खेक्सी, हरी मिर्च, मास्क और साबुन भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के लिये - विकास तिवारी

शेयर करेकांग्रेस नेताओं ने भाजपा को चेताया कहा कि अब छत्तीसगढ़ी परंपरा विरोधी बयान को बर्दास्त नहीं किया जायेगा तीजा त्यौहार को, परम्परा को तंज में उपयोग करने वाले भाजपा नेताओं का मानसिक ईलाज निःशुल्क करवाया जायेगा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की मौन स्वीकृति है […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल