कांग्रेस पार्टी ने भेजा ताजा करेला, खेक्सी, हरी मिर्च, मास्क और साबुन भाजपा विधायक अजय चंद्राकर के लिये – विकास तिवारी

indiareporterlive
शेयर करे

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को चेताया कहा कि अब छत्तीसगढ़ी परंपरा विरोधी बयान को बर्दास्त नहीं किया जायेगा

तीजा त्यौहार को, परम्परा को तंज में उपयोग करने वाले भाजपा नेताओं का मानसिक ईलाज निःशुल्क करवाया जायेगा

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की मौन स्वीकृति है अजय चंद्राकर को

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर/21 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने कहा कि जहां एक ओर समूचा विश्व और पूरा प्रदेश कोरोना कोविड-19 महामारी के संक्रमण काल से गुजर रहा है, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई आपसी गुटबाजी के भयावह संक्रमण काल से गुजर रहा है। पंद्रह साल सत्ता सुख भोगने के बाद जब विपक्ष की भूमिका निभाने का समय आया तो भाजपा नेता धर्म संस्कृति और छत्तीसगढ़ी तीज त्यौहारों का अपमान करना शुरू कर दिये है। पूर्ववर्ती रमन सरकार के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर द्वारा छत्तीसगढ़ में मनाया जाने वाला तीजा त्यौहार के पहले दिन जब माता बहने और बहुएं व्रत रखने के पूर्व करूं भात की रस्म करती हैं और दूसरे दिन चौबीस घंटा निर्जला उपवास रहती हैं उस पर, उस विधि-विधान पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर में ट्विटर में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तंज कसते हुए करूं भात की शुभकामनाएं दी जो इस परंपरा का अपमान करने जैसा है।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि भाजपा का आचरण कदाचित छत्तीसगढ़ी परंपराओं का अपमान करने जैसा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जहां एक ओर प्रदेश आर्थिक उन्नति की ओर बढ़ रहा है और खेती की ओर अग्रसर हो रहा है। वहीं दूसरी ओर पावन पर्व को अपमानित कर अजय चंद्राकर ने अपने मानसिक दिवालियापन का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर 15 साल सत्ता में रहने के बाद अब विपक्ष में बैठे हैं और अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं तो धर्म संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। उनकी इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए और सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए ताजा करेला, हरी मिर्च, खेक्सी सब्जी सहित मास्क और लिक्विड साबुन भी कोरोना कोविड महामारी से रक्षा करने के लिए भेजा गया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि हरी सब्जी और हरी मिर्च खाकर अजय चंद्राकर अब छत्तीसगढ़ संस्कृति और त्योहारों के विरोध में कोई बयान जारी नहीं करेंगे और ना ही तीज त्यौहारों का अपमान करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा, असंगठित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आलोक पांडे एवं प्रदेश सचिव हरदीप बेनिपाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के माध्यम से सुपोषण युक्त मुगफल्ली, गुड युक्त काजू निर्माण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर 21 जुलाई 2020। बस्तर संभाग में कुपोषण एवं एनीमिया एक बड़ी चुनौती है। बस्तर एक आदिवासी बाहुल क्षेत्र है जहाँ सामाजिक रहन सहन व खानपान की विविधता अशिक्षा व कुपोषण व एनिमिया का मुख्य कारण है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से क्षेत्र को कुपोषण व […]

You May Like

500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका....|....गिधवा में पहुंचे विदेशी प्रवासी पक्षी, अभयारण्य घोषित करने की मांग....|....चेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी....|....विभागीय जांच के बिना कर्मचारी को नहीं दे सकते दंड....|....डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई....|....ओबीसी आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रिजल्ट नहीं....|....बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया....|....अर्नब कमजोर, फिर भी एमपी में क्यों हो रही बारिश?....|....एमपी राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन....|....वोट चोरी से सत्ता हथियाने वाली भाजपा और ज्ञानेश कुमार एक ही सील के चट्टे बट्टे, दोनों एक दूसरे को बचा रहे