समाज सेवी और व्यवसायी भी कोविड मरीजों के इलाज में मदद के लिए आगे आए

indiareporterlive
शेयर करे

कोविड अस्पताल के लिये ऑक्सीजन सिलेन्डर प्रदान किया

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 25 सितम्बर 2020। अब समाज सेवी व्यवसायी भी कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों के इलाज में मदद करने आगे आ रहे हैं । विलासपुर शहर के समाजसेवियों व व्यवसायियों की ओर से आज जिला कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर को 17 ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किये गये। 

डॉ. मित्तर ने शहर के सामाजिक व व्यावसायिक संगठनों से कोविड अस्पतालों में सुविधायें बढ़ाने के लिये सहयोग की अपील की थी। इसी क्रम में आज बीएनआई संस्था बिलासपुर की ओर से आज 12 ऑक्सीजन सिलेंडर दिये गये हैं। इसके लिये 150 से अधिक सदस्यों ने मिलकर राशि जमा की थी। इसी तरह बिलासपुर होटल एसोसिसयेशन की ओर से 5 ऑक्सीजन सिलेंडर और ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन, मर्चेन्ट एसोसियेशन व स्वयंसेवी संस्था विस्डम ट्री फाउन्डेशन की ओर से ऑक्सीजन सिलेन्डर प्रदान किया गया। आज उपलब्ध कराये गये इन ऑक्सीजन सिलेन्डर्स से कोविड-19 के गंभीर मरीजों के उपचार में सहायता मिलेगी। डॉ. मित्तर ने कोरोना की लड़ाई में सहयोग के लिये उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने शहर की संस्थाओं, सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे कोरोना मरीजों के इलाज की सुविधा के लिये अधिक से अधिक सहयोग करें। 

इस दौरान किरणपाल सिंह चावला, रजत मल्होत्रा, जसबीर चावला, सोहेल खान, कपिल अरोरा, अमित वासुदेव, परमजीत सिंह, प्रकाश सोन्थलिया चिन्टू, शरद अग्रवाल, गौरव छाबड़ा, डॉ. पलक जायसवाल, अंकित दुबे, ऋषभ शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना मरीजों की देखभाल करने के मामले में 75 फीसदी अंकों के साथ जिला पांचवे पायदान पर

शेयर करेस्वास्थ्य विभाग द्वारा 07 अगस्त से 21 सितंबर तक कराया गया सर्वे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 25 सितम्बर 2020। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सर्वे रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल करने एवं संतुष्टि के मामले में 75 फीसदी अंकों के साथ जिले को पांचवा स्थान मिला है। यह […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां