थापा, संजीत और पंघाल ने जीते स्वर्ण; सचिन लक्ष्य ने भी जीते खिताब

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

शिलांग 02 दिसंबर 2023। विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में नहीं चुने गए विश्व चैंपियनशिप (2019) के रजत पदक विजेता अमित पंघाल (51 किग्रा) ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर अपना दबदबा फिर बनाया है। उन्होंने चंडीगढ़ के अंशुल पूनिया को 5-0 से हराया। पंघाल की निगाह अब फरवरी में पेरिस ओलंपिक के लिए होने वाले क्वालिफायर्स पर लगी हैं। इसके लिए उनकी दीपक भोरिया से होड़ होगी। इस साल विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दीपक ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेने से छूट दी गई थी।

छह बार के एशियाई चैंपियनशिप के पदक विजेता अनुभवी शिव थापा (63.5 किग्रा) ने वंशज को सर्वसम्मत फैसले से हराया। इसके अलावा सचिन सिवाच (57 भारवर्ग), लक्ष्य चाहर (80 भारवर्ग), 2021 एशियाई चैंपियन संजीत (92 किग्रा) ने भी खिताब जीते। सचिन सिवाच ने आरएसपीबी के सचिन को 5-0, चाहर ने हर्ष चौधरी और संजीत ने नवीन कुमार को पराजित किया। हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता सागर अहलावत (प्लस 92) को पंजाब के जयपाल सिंह के हाथों हारकर निराशा का सामना करना पड़ा। जयपाल ने तीसरे दौर में नॉकआउट किया। 75 भारवर्ग के फाइनल में दीपक ने इशमीत को मात दी। साठ किलो भारवर्ग में वरिंदर सिंह ने आकाश को हराया।

Leave a Reply

Next Post

बॉक्स ऑफिस पर चला रणबीर कपूर का जादू, 'एनिमल' ने एक दिन में कमाए 116 करोड़ रुपए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 02 दिसंबर 2023। रणबीर कपूर की एनिमल एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रणबीर कपूर की फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, जिसकी वहज से मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ना शुरू कर दिया है। रणबीर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां