देश में 15-18 साल के पांच करोड़ युवाओं को लगी वैक्सीन की पहली डोज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 फरवरी 2022। देश में कोरोना केस में कमी दर्ज की गई है। इसी बीच भारत ने वैक्सीनेशन में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। 15 से 18 साल के बीच के 5 करोड़ से अधिक युवाओं को COVID-19 वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनुख मंडाविया ने ये जानकारी दी है।  स्वास्थ्य मंत्री ने इसके बारे में ट्विटर पर लिखा कि ‘देश के युवा शक्ति को शुभकामनाएं। 5 करोड़ से अधिक 15 से 18 साल के युवाओं को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। यंग इंडिया महामारी से पूर्ण जोश से लड़ रहा है। बहुत बढ़िया मेरे युवा दोस्तों’। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 168.08 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी है।

मंडाविया ने 8 फरवरी को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि महाराष्ट्र में 67 डॉक्टरों और 19 नर्सों ने COVID-19 से अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा, गुजरात में COVID-19 के कारण 20 डॉक्टरों, 20 नर्सों, 6 एम्बुलेंस ड्राइवरों और 128 पैरामेडिक्स की मौतें हुई हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 67,597 कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद कोविड संक्रमण की कुल संख्या 4 करोड़ 23 लाख 39 हजार 611 पर पहुंच गया है। वहीं एक्टिव केस का आंकड़ा 9 लाख 94 हजार 891 पर जा पहुंचा है। पिछले 24 घंटे में 1188 संक्रमितों की जानें चली गई। अब तक देश में कोरोना से कुल 5 लाख 4 हजार 62 मौतें हुई हैं। 

देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के एक लाख से कम केस दर्ज किए गए हैं। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 2।35 फीसदी रह गया है। देश में फिलहाल रिकवरी रेट 96।46 फीसदी पर पहुंच गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 170 करोड़ वैक्सीन की डोज लोगों को लग चुकी है।  देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के एक लाख से कम केस दर्ज किए गए हैं। ऐसा लग रहा है कि कोरोना की लहर थमने लगी है। 

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को संसद को बताया कि 15 साल तक बच्चों के टीकाकरण के बारे में सरकार विशेषज्ञ समूह के सुझावों के आधार पर फैसला करेगी।  राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान मांडविया ने पूरक सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। इससे पहले सदस्यों ने देश के विभिन्न हिस्सों में स्कूलों के फिर से खुलने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर पैदा खतरों को लेकर चिंता जताई।

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का उन्नति विधान, किसानों का कर्ज माफ, 20 लाख रोजगार का वादा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 09 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बाद अब कांग्रेस ने भी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ‘उन्नति विधान’ नाम […]

You May Like

युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं....|....5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार