स्वास्थ्य अधिकारी भी जुड़ेंगे पोषण अभियान से : पोषण माह में गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान के साथ जनजागरूकता के होगे प्रयास

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 02 सितम्बर 2020।  देश में सितम्बर का पूरा माह ‘पोषण माह‘ के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान जनमानस को उचित पोषण का महत्व समझाया जाएगा और गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनका संदर्भन और प्रबंधन किया जाएगा। पोषण माह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग भी समन्वय से काम करेगा और उनके द्वारा पोषण जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें से सभी मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है। 

पोषण माह में सभी गतिविधियों का आयोजन कोविड-19 से संबंधित निर्देशों का पालन करते हुए डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान डिजीटल पोषण पंचायत, गृह भ्रमण एवं ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के माध्यम से समुदाय का संवेदीकरण,एनीमिया व डायरिया के प्रति जनजागरूकता, पोषण पर आधारित डिजीटल प्रतियोगिताओं का आयोजन और पोषण संबंधी कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा। इस माह के दौरान की जाने वाली गतिविधियों को भारत सरकार के जन आंदोलन के डैशबोर्ड पोर्टल पर भी अपलोड किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 23 सितम्बर से

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 02 सितम्बर 2020। राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी 23 सितम्बर से 30 सितम्बर 2020 तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत समुदाय स्तर पर मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण कर 1 से 19 वर्षीय बच्चों को कृमि की […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग