मिजोरम में 40 सीटों पर मतदान जारी, ZPM शुरुआती रुझान में MNF से आगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 दिसंबर 2023। मिजोरम विधानसभा चुनाव के सोमवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में विपक्षी जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने राज्य में सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) पर बढ़त बना ली है। टीवी चैनलों के अनुसार, जेडपीएम 11 सीट और एमएनएफ छह सीटों पर आगे है। मतगणना केंद्रों पर मौजूद ‘पीटीआई’ संवाददाताओं के अनुसार, जेडपीएम दो सीट पर और एमएनएफ एक सीट पर आगे है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, जेडपीएम एक सीट और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक सीट पर आगे है। राज्य की विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मतगणना 13 केंद्रों में की जा रही है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हुई और ईवीएम में पड़े वोट की गिनती सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुई। मिजोरम के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच लियानजेला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राज्य के 12 विधानसभा क्षेत्रों वाले आइजोल जिले में तीन मतगणना केंद्र और 10 अन्य जिलों में एक-एक केंद्र स्थापित किया गया है।

उन्होंने बताया कि कुछ सीट पर जहां मतदाताओं की संख्या कम है, वहां केवल दो दौर की गिनती होगी, लेकिन अधिकतर निर्वाचन क्षेत्रों में पांच दौर की गिनती होगी। मतगणना प्रक्रिया में 4,000 से अधिक कर्मी शामिल हैं। मिजोरम विधानसभा के लिए मतदान सात नवंबर को हुआ था और राज्य के 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव में 18 महिलाओं सहित कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने 40-40 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि भाजपा ने 23 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। मिजोरम में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा। इसके अलावा 17 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे। 

Leave a Reply

Next Post

कैलाश विजयवर्गीय का कांग्रेस पर निशाना, बोले- चुनावी नतीजों के बाद राहुल गांधी समझ गए होंगे कि पनौती कौन है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 दिसंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर रविवार को निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद राहुल गांधी और उनकी पार्टी […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस