कमलनाथ का BJP पर बड़ा आरोप, बोले चुनाव आते ही झूठे नारियल फोड़ने, घोषणा करने का खेल शुरू

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 24 मई 2022। मध्य प्रदेश में पंचायत और नगर निगम चुनाव की तैयारी के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर चुनाव के समय झूठे नारियल फोड़ने और घोषणाएं करने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता की याद सिर्फ चुनाव के समय ही आती है। जब भी कोई चुनाव सामने आते हैं, मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा के तमाम मंत्रीगण, नेता झूठे नारियल फोड़ने निकल पड़ते हैं। झूठी घोषणाओं में लग जाते है। झूठे भूमिपूजन, शिलान्यास की बाढ़-सी आ जाती है। बाकी समय तो न इन्हें जनता की याद आती है और न ही विकास कार्यों की।

कमलनाथ ने कहा कि अब फिर पंचायत व नगरीय निकाय के चुनाव को देखते हुए एक बार फिर पूरे प्रदेश में झूठी घोषणाओं, झूठे नारियल फोड़ने, झूठे भूमि पूजन, शिलान्यास का खेल, जनता को गुमराह करने के लिए शुरू हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री बोले कि खाली खजाने से एक बार फिर करोड़ों के झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं। हर चुनाव के पूर्व इस तरह का खेल खेला जाता है और बाकी समय तो सरकार इवेंट, आयोजन, खुद के प्रचार-प्रसार, भ्रष्टाचार, घोटालों में लगी रहती है।

Leave a Reply

Next Post

PM Modi-Biden Talks: मोदी से बोले बाइडन- प्रधानमंत्री जी! हम धरती पर सबसे अच्छे दोस्त बन सकते हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 मई 2022। जापान की राजधानी टोक्यों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- वैश्विक शांति के लिए भारत-अमेरिका की दोस्ती अहम है। हमारे समान हितों में विश्वास मजबूत […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल